जनसुनवाई का प्रभावी आयोजन, नागरिकों को मिला त्वरित समाधानकिसी को मिली दुकान, किसी को मिला रोजगार, तो किसी को मिली सड़क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रति सप्ताह आयोजित की जा रही जनसुनवाई के सकारात्मक परिणाम निरंतर सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रति सप्ताह आयोजित की जा रही जनसुनवाई के सकारात्मक परिणाम निरंतर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कई ऐसे प्रसंग सामने आए, जहाँ समस्याओं के समाधान पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ की गई इस व्यवस्था की सराहना की तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में एक बुजुर्ग दंपत्ति श्रीमती चंदनबाला एवं श्री पारस जैन ने कलेक्टर शिवम वर्मा का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि पिछली जनसुनवाई में उन्होंने अपने किराएदार द्वारा दुकान खाली न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दुकान को कब्जा मुक्त कर उन्हें सौंप दिया।
इसी प्रकार देपालपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेमालपुर की सहवादा ग्राम के ग्रामीणों ने भी जनसुनवाई की सार्थकता सिद्ध होने पर कलेक्टर का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी हो गई है। कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण में बाधा डाली जा रही थी, जिसे प्रशासनिक प्रयासों से दूर कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। यह सड़क जनभागीदारी से बनाई जा रही है।
जनसुनवाई में एक दृष्टिबाधित दिव्यांग श्री सुनील सेन भी उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है। जनसहयोग से श्री जेयू जोशी एवं उनके साथियों द्वारा उन्हें एक गाड़ी उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से वे पूजन सामग्री, सेनेटरी सामग्री एवं कैलेंडर आदि का विक्रय कर रहे हैं। इससे उन्हें सम्मानजनक आजीविका मिल रही है। अधिकारियों ने आज इस दिव्यांग से कैलेंडर क्रय कर आवेदकों को वितरित भी किए। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी पहल की गई है।
जनसुनवाई में शासकीय पीएम श्री विद्यालय की पूर्व प्राचार्य श्रीमती भारती पवार ने पेंशन प्राप्त नहीं होने की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल पेंशन स्वीकृत कर अन्य लंबित भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
आज की जनसुनवाई में कुल लगभग 295 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के साथ अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनके निराकरण की कार्यवाही की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले