देश की बात, आपके शहर से
गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल श्री पटेल
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल श्री पटेल

प्रशासनिक अकादमी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है।

Abhishek Raghuvanshi5 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रशासनिक अकादमी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। विकसित भारत के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अत्यंत ज़रूरत है। युवाओं के लिए कौशल, रोज़गार और संस्कार आधारित शिक्षा समय की माँग है। शिक्षा जगत के मनीषियों को देश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा पर विशेष चिंतन किया जाना चाहिए।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हर बच्चे के लिए रोजगारपरक शिक्षा सुनिश्चित करना शिक्षा जगत की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को अधिक से अधिक रोज़गार और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का संचालन करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों की माँग के अनुरूप पाठ्यक्रमों को तैयार करें। शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों से समन्वय करें। और आवश्यकता अनुसार शोध और अनुसंधान कर नये कोर्स डिजाइन करें ।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ”उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” पर एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आज की यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प को गति देने का महत्त्वपूर्ण अवसर है। जिसमें उपस्थित सभी कुलगुरु, प्राचार्य, शिक्षा विद, विशेषज्ञ, अधिकारी तथा प्रतिभागियों की सहभागिता ज्ञान आधारित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग और भारत के अलग-अलग राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के साथ प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए सहकार्यता अनुबंध (MOU) के लिए बधाई दी।

नशा मुक्त युवा बनाना शिक्षा जगत की विशेष ज़िम्मेदारी
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प युवा शक्ति, ज्ञान, नवाचार, कौशल और जन सहभागिता पर आधारित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य शिक्षा को जीवन, रोजगार, शोध, नवाचार, भारतीय ज्ञान और मानवीय मूल्यों से जोड़कर नई दिशा देना है। उन्होने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवा स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के कर्णधार है। शिक्षा जगत की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है कि वे देश के युवाओं को शिक्षित, स्वस्थ सशक्त, संस्कारी और नशामुक्त बनाए।

राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। राज्यपाल श्री पटेल का उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने पौधा भेंट कर स्वागत तथा अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार कियाMadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 5 दिन पहले
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहले
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहले
↑