गर्लफ्रेंड ने दरवाजा बंद किया या तो दूसरी मंजिल से गिरा दोस्त, कूदने की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते एक इमारत की दूसरी मंजिल से गिर गया। लोगों का आरोप है कि उसने छलांग लगा दी। युवक बिल्डिंग के पीछे स्थित बैकलाइन में जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 की है। बताया जा रहा है कि युवक जिस युवती से मिलने के लिए वहां पहुंचा था, वह मूल रूप से खंडवा की निवासी है और यहां किराए से कमरा लेकर रह रही है। युवती शहर के निजी अस्पताल में नौकरी करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक और युवती के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जूनी इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version