भंवरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद में बोरिंग से पानी भरने की बात पर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। लाठियां और तलवारें चलीं। घटना में 2 से 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।आकाश बुढ़ाना का विवाद शुभम पवार, मोहित पवार, मुकेश पवार और रितिक पवार से हो गया। झड़प के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार लगने से उसकी अंगुली कट गई। उसे एमवाय भेजा है। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक किसी FIR नहीं हुई है।
