गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां प्रारंभ
विभिन्न शासकीय विभाग निकालेंगे नयनाभिराम झॉकियांस्कूली बच्चे प्रस्तुत करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमसमारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्नइंदौर में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का समारोह पूर्ण उत्साह के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा।
विभिन्न शासकीय विभाग निकालेंगे नयनाभिराम झॉकियां
स्कूली बच्चे प्रस्तुत करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
इंदौर में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का समारोह पूर्ण उत्साह के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री विजय नवजीवन पंवार, श्रीमती निशा डामोर, श्री रोशन राय तथा श्री रिंकेश वैश्य, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में की जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता के साथ पूरा करें। आयोजन में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं रखी जाए। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये विभागवार दायित्व सौंपे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग सौंपे गये कार्यों को पूर्ण गंभीरता के साथ करें। समारोह आयोजन की सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप हो। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा परेड प्रस्तुत की जायेगी। राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों पर आधारित 13 से अधिक नयनाभिराम झाँकियां भी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेंगी। खजराना गणेश मंदिर, जिला पंचायत, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, उद्योग, जेल, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी आदि विभागों द्वारा नयनाभिराम झाँकियां निकाली जायेंगी। समारोह स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा की जायेगी। स्वतंत्रता सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे। समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले