देश की बात, आपके शहर से
गणतंत्र दिवस: इंदौर का गणतंत्र दिवस से ऐतिहासिक संबंध, संविधान निर्माता समिति में थे मध्य भारत से 19 सदस्य
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

गणतंत्र दिवस: इंदौर का गणतंत्र दिवस से ऐतिहासिक संबंध, संविधान निर्माता समिति में थे मध्य भारत से 19 सदस्य

77वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर का संविधान निर्माण से जुड़ा ऐतिहासिक योगदान सामने आया है। संविधान समिति में इंदौर और मध्य भारत के सदस्य शामिल थे।

Abhishek Raghuvanshi26 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

77वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर का संविधान निर्माण से जुड़ा ऐतिहासिक योगदान सामने आया है। संविधान समिति में इंदौर और मध्य भारत के सदस्य शामिल थे। डॉ. आंबेडकर, विनायक सरवटे, कुसुमकांत जैन और संविधान पृष्ठों के चित्रकार दीनानाथ भार्गव का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। 

सोमवार 26 जनवरी को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1950 से इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान निर्माता समिति का इंदौर से गहरा नाता रहा है।  देश में किस प्रकार के मौलिक अधिकारों का प्रावधान किया जाए, इसके लिए जून 1947 में एक समिति बनी थी। इसमें 299 सदस्य नामित किए गए थे। इस समिति में इंदौर समेत मध्य भारत के 19 के नागरिक सदस्य के रूप में सम्मिलित थे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Indore News: The Constitution Drafting Committee included 19 members from Central India.

सोमवार 26 जनवरी को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1950 से इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान निर्माता समिति का इंदौर से गहरा नाता रहा है।  देश में किस प्रकार के मौलिक अधिकारों का प्रावधान किया जाए, इसके लिए जून 1947 में एक समिति बनी थी। इसमें 299 सदस्य नामित किए गए थे। इस समिति में इंदौर समेत मध्य भारत के 19 के नागरिक सदस्य के रूप में सम्मिलित थे।

संविधान निर्माण समिति के सदस्य
संविधान निर्माण के लिए बनाई गई समिति में मध्य भारत और संयुक्त प्रदेश से मध्य प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में इंदौर से विनायक सीताराम सरवटे और झाबुआ थांदला से कुसुमकांत जैन थे। थांदला में जन्मे कुसुमकांत जैन सबसे कम उम्र के सदस्य थे। कुसुमकांत जैन काफी समय तक इंदौर में रहे। 23 जुलाई 1921 को जन्मे जैन ने 15 साल की उम्र में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। जैन प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक मामा बालेश्वर दयाल को अपना गुरु मानते थे। जैन आजादी के बाद झाबुआ स्टेट में मंत्री, मध्य भारत यूनियन में कैबिनेट मंत्री, भारतीय संविधान निर्मात्री परिषद के सदस्य  मध्य भारत विधानसभा सदस्य सहित कई पदों पर रहे। 2013 को उनका इंदौर में निधन हो गया।

अच्छे कानूनविद थे विनायक सीताराम सरवटे
विनायक सीताराम सरवटे का जन्म अप्रैल 1884 में इंदौर में हुआ था। आपने कानून की पढ़ाई की थी और एक अच्छे कानूनविद थे। इंदौर के प्रसिद्ध बस स्टैंड का नामकरण आपके नाम से किया गया। उन्हें 1966 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। नगर की प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री शालिनी ताई मोघे आपकी बेटी थी। 1972 में सरवटे का निधन हो गया था। 

संविधान के पेजों के चित्रकार इंदौर के थे
संविधान का प्रथम पेज, जिसमें राष्ट्रीय चिन्ह अशोक, सिंह  और अन्य मनोहर चित्रों का चित्रांकन करने वाले पंडित दीनानाथ भार्गव थे। आपका जन्म बैतूल में हुआ था, पर उनका परिवार इंदौर में ही रहने लगा था। दीनानाथ भार्गव को संविधान के पृष्ठों के चित्र तैयार करने के लिए प्रसिद्ध चित्रकार और प्रसिद्ध कलाकर्मी नंदलाल बोस ने भार्गव का चयन किया था। उस वक्त दीनानाथ भार्गव की उम्र 20 वर्ष थी और वे शांति निकेतन कलकत्ता के फाइन आर्ट कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। दिसंबर 2016 में दीनानाथ भार्गव का इंदौर में निधन हो गया। उनका परिवार वर्तमान में इंदौर में रहता है। इंदौर के दीनानाथ भार्गव संविधान के पृष्ठों के चितेरे थे।

इंदौर में होता है भव्य कार्यक्रम 
26 जनवरी 1950 को देश के पूर्ण गणतंत्र की घोषणा प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण कर की थी और देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन देश भर में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इंदौर में राजवाड़े पर 1950 में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया था। स्कूली छात्रों की रैली और किला मैदान स्थित किले में भव्य परेड का आयोजन होता था। 1963 तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की परेड किला मैदान में आयोजित होती रही। नेहरू स्टेडियम के निर्माण के बाद 1964 से परेड स्टेडियम में आयोजित होने लगी, जो आज तक जारी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑