कार्टून बड़ी से बड़ी बात को आसानी से कहने की विधा है – कलेक्टर
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित लहरी अंकल की कार्टूनशाला का हुआ समापन इंदौर। बचपन में हम जो कला-कौशल सीखते हैं, वह जीवन में बहुत काम आता है। कला-कौशल हमारे मस्तिष्क का विकास करने में सहायक होता है।
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित लहरी अंकल की कार्टूनशाला का हुआ समापन
इंदौर। बचपन में हम जो कला-कौशल सीखते हैं, वह जीवन में बहुत काम आता है। कला-कौशल हमारे मस्तिष्क का विकास करने में सहायक होता है। कार्टून बड़ी से बड़ी बात को आसानी से कहने की विधा है। जिसमें व्यंग्यात्मक लहजे में इस तरह कहने की क्षमता होती है और किसी को बुरा भी नहीं लगता। यह बात कलेक्टर शिविम वर्मा ने कही।
श्री वर्मा इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी की तीन दिवसीय कार्टूनशाला के समापन अवसर पर रविवार को प्रतिभागी बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्टून के माध्यम से हम अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त कर सकते हैं। बच्चों को खेल के साथ ही बाहर घूमने-फिरने और ऐसी प्रेरक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जो आगे भी आपके जीवन में काम आती है। श्री वर्मा ने इंदौर प्रेस क्लब के इस आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यहां बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए तीन दिन की इस कार्टूनशाला के महत्व पर प्रकाश डाला और आशा प्रकट की कि यहां से कला-कौशल सीखकर प्रतिभागी बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। कार्टूनिस्ट श्री लहरी ने बच्चों से कहा कि हमारा यह रिश्ता-नाता सिर्फ तीन दिन तक सीमित न रहे, आप लोगों ने इस कार्टूनशाला में जितना सीखा है, उसका निरंतर अभ्यास घर पर करें तो आपकी कला में और निखार आता जाएगा। आपको जब किसी मार्गदर्शन की जरूरत पड़े तो मैं उपलब्ध रहूंगा। इस मौके पर श्री लहरी ने स्वयं के द्वारा बनाया हुआ कैरीकेचर कलेक्टर श्री वर्मा को भेंट किया। मस्तीभरी तीन दिवसीय कार्टूनशाला का अंतिम दिन बहुत ही उल्लासित था। बच्चों के बीच कलेक्टर श्री वर्मा भी प्रसन्नता से भरे नजर आए और बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों पर ऑटोग्राफ देकर उत्साहवर्धन भी किया।
अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, पूनम शर्मा, नितिन जैन, लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया और आभार कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने माना। इस अवसर बच्चों के अभिभावक और मीडिया के साथी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले



