कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से आये विशेषज्ञ डॉक्टरर्स की टीम के साथ किया मंथन
भागीरथपुरा क्षेत्र के सभी बोरिंगों और होज का क्लोरिनेशन होगाशहर में जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) बीमारी का कोई मरीज नहीं मिला -- कलेक्टर श्री वर्मा इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में रविवार सुबह बैठक सम्पन्न हुई।
भागीरथपुरा क्षेत्र के सभी बोरिंगों और होज का क्लोरिनेशन होगा
शहर में जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) बीमारी का कोई मरीज नहीं मिला — कलेक्टर श्री वर्मा
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में रविवार सुबह बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में कोलकत्ता, दिल्ली और भोपाल से आये विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम कार्य कर रही है। पानी की टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में स्थित सभी बोरिंगों का क्लोरिनेशन किया जायेगा। साथ ही घरों में बेसमेंट में बने होज को क्लीन कर उसका भी क्लोरिनेशन किया जायेगा। उसके बाद ही क्षेत्र के नागरिक बोरिंगों के पानी का इस्तेमाल करेंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार, कोलकत्ता से आई टीम के वैज्ञानिक डॉ. प्रमित घोष, वैज्ञानिक डॉ.गौतम चौधरी और दिल्ली के एनसीडीसी के डॉ.अनुभव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.माधव प्रसाद हसानी, डॉ.अश्विन भागवत, डॉ.अभिजीत प्रकार, डॉ.सविता अखण्ड डॉ. सैलविया, श्री शैलेन्र्ा कुमार, डॉ.अंशुल मिश्रा,डॉ.रूपामी जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शहर में जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) बीमारी का कोई भी मरीज नहीं पाया गया। भागीरथपुरा क्षेत्र में कोलकत्ता,दिल्ली और भोपाल से आई टीम, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों के साथ मिलकर पानी की जाँच कर रही है। जहाँ पर दूषित पानी पाया जायेगा,उसे चिन्हित कर उचित प्रबंध किया जायेगा। साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों को भी जागरुक किया जा रहा है कि वे अपने बोरिंग और होज का क्लोरिनेशन कराने में सहयोग दें। इसके लिये भागीरथपुरा के पूरे क्षेत्र को 30 से अधिक बीटों में बांटा किया गया। हर बीट में कर्मचारियों और नागरिकों के साथ मिलकर क्लोरिनेशन का कार्य किया जायेगा। इसके लिये पूरे क्षेत्र को अवगत कराया जा रहा है।
कोलकत्ता से आई वैज्ञानिक और डॉक्टरों की टीम दूषित पानी की जाँच करेगी
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि कोलकत्ता से आये वैज्ञानिक डॉ.प्रमित घोष और वैज्ञानिक डॉ. गौतम चौधरी दूषित जल के सेम्पल लेकर उसका वैज्ञानिक तरीके से जाँच करेगी। इसके लिये उक्त टीम भागीरथपुरा क्षेत्र में पानी के रेण्डम सेम्पल एकत्रित करेगी। इस कार्य में उक्त टीम नगर निगम, लोक स्वास्य् यांत्रिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी। इसका मकसद नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध कराना है। साथ ही घटना के हर पहलुओं की निगरानी कर कारण तलाशने में मदद करेगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में स्टेट सर्विलांस और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा माइक्रो लेवल पर निगरानी का कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक स्तर पर भी स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में टेंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल वितरित कराया जा रहा है। नागरिकों को पानी उबलकर पीने की समझाईश दी जा रही है। पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिये क्लोरिन (लिक्विड) भी दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि दूषित पेयजल से विभिन्न अस्पतालों में प्रभावितों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। उन्हें आवश्यक दवाइयाँ,इंजेक्शन आदि प्रदान किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें मिल रही हैं,वहाँ पानी के रेण्डम सैम्पल लिये जा रहे हैं। स्वास्य्ं विभाग,नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आदि विभाग के कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य भी जारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले