उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन में ब्लास्ट करने के मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग को लेकर लगाई याचिका
मोहर्रम के जूलूस के दौरान टाटा मैजिक वेन को क्रेन से करीब 40 फीट ऊपर टांगा गया। वैन पर ले फिर आ गए लिखा था इसके बाद जय स्तंभ चौक के पास उस वैन में पटाखे भरकर धमाका किया गया। बाद में पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया।
मोहर्रम के जूलूस के दौरान टाटा मैजिक वेन को क्रेन से करीब 40 फीट ऊपर टांगा गया। वैन पर ले फिर आ गए लिखा था इसके बाद जय स्तंभ चौक के पास उस वैन में पटाखे भरकर धमाका किया गया। बाद में पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया। क्रेन मालिक के साथ 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है
घटना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के अंतर्गत अपराध बनता है, तो वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आएगा
घटना की जांच एनआईए अथवा सीबीआई से कराए जाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है
इंदौर। उज्जैन जिले के कस्बे बड़नगर में 23 जून को मोहर्रम के जुलूस में वैन में ब्लास्ट करने के प्रकरण की जांच एनआइए से करवाने की मांग पर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए वकील जयेश गुरनानी ने कोर्ट में तर्क दिया कि उक्त घटना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के अंतर्गत अपराध बनता है, तो वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसी स्थिति में मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा किया जाना आवश्यक होगा।
जनहित याचिका में घटना की जांच एनआईए अथवा सीबीआई से कराए जाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु एक शासन स्तर पर व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की मांग की गई है।
मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी उपस्थित हुए तथा मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त करने हेतु समय प्रदान करने का अनुरोध किया। उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को मामले में निर्देश प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह का समय प्रदान करते हुए प्रकरण को आगामी सप्ताह के लिए सूचीबद्ध किया है।
उल्लेखनीय है कि मोहर्रम के जूलूस के दौरान टाटा मैजिक वेन को क्रेन से करीब 40 फीट ऊपर टांगा गया। वैन पर ले फिर आ गए लिखा था इसके बाद जय स्तंभ चौक के पास उस वैन में पटाखे भरकर धमाका किया गया। बाद में पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया। क्रेन मालिक के साथ 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
जनसुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में तीन मुख्य आरोपितों को कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किया। स्थानीय पुलिस मामले में इस माक विस्फोट के पीछे के उद्देश्य का पता लगान में जुटी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले