इंदौर में सनसनीखेज घटनाक्रम, दो बच्चों को किडनैप कर लड़की ने मांगी 15 लाख की फिरौती, 5 घंटे में गिरफ्तार, बच्चे सकुशल मिले
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस के सामने आए 15 लाख फिरौती के फोन।
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खबर दी गई।
पुलिस के सामने आए 15 लाख फिरौती के फोन।
अपहरण की घटना शाम करीब 7.40 बजे की है।
दोनों बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं।
इंदौर। गुरुवार शाम घर के पास बगीचे में खेल रहे दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। घटना ग्रेटर तिरुपति नगर (बख्तावरराम नगर) की है। बड़ी ग्वालटोली निवासी आठ साल के नैतिक पिता सन्नी सोनकर और लालाराम नगर के 11 साल के सम्राट पिता अजयदेव का उस समय अपहरण कर लिया गया।
दोनों बच्चे दोस्तों के साथ हर दिन की तरह बगीचे में खेलने गए थे। एक अनजान युवती बच्चों को बहला कर अपने साथ ले गई। रात को नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर फिरौती के लिए फोन भी किया। पुलिस के सामने ही ऐसे फोन आए और बच्चों के बदले 15 लाख रुपये की मांग रखी गई।
एसीपी तुषारसिंह ने इसके बाद अपहृत बच्चों के परिवार वालों से रुपयों की व्यवस्था करने को कहा। पुलिस के इस रवैये पर पहले मोहल्ले वाले भड़के। हालांकि रात एक बजते-बजते पुलिस ने आरोपित राधिका को दत्त नगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चे भी बरामद कर लिए गए।
यह है पूरा घटनाक्रम
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस गार्डन के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने देखे तो बगीचे से निकलकर दोनों बच्चे एक युवती के साथ जाते दिखे। थोड़ी आगे जाकर युवती ने एक कैब की ओर बच्चों के साथ बैठकर निकल गई। देर रात तक पुलिस बच्चों की तलाश में की बात कर रही थी।
इस बीच रात 11 बजे बाद नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर किसी अनजान युवती ने वाट्सएप काल कर 15 लाख रुपये मांग रखी। युवती ने कहा कि यदि रुपयों की व्यवस्था नहीं की गई तो बच्चों को बहुत दूर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक ऐसे कई काॅल आए। इसके बाद एसीपी तुषार सिंह ने अपहृत बच्चों के माता-पिता से बात कर कहा कि रुपयों की व्यवस्था करें। पुलिस इसके बाद बच्चों को छुड़ाने में मदद करेगी। रात पौने एक बजे तक यही मशक्कत चलती रही और पुलिस बच्चों के परिवारवालों से रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहती रही।
बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं
दोनों बच्चे गरीब परिवार से हैं। बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं। पुलिस के रवैये से मोहल्ले वालों में आक्रोश था। नाराज पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा भी इतने रुपयों की व्यवस्था गरीब परिवार कैसे करेंगे। पड़ोसी और परिवार वालों ने मिलकर करीब साढ़े सात लाख रुपयों का बंदोबस्त किया।
बच्चों की माओं का रो-रोकर बुरा हाल था। इसी बीच पुलिस की टीमें बिना कुछ बताएं जांच में जुट गई थी। मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी व सर्विलांस कैमरों की मदद से दत्त नगर में दबिश दी और अपहरण करने वाली युवती के साथ बच्चों को बरामद कर लिया। मामले में पूछताछ जारी थी। पुलिस पता करने में जुटी है कि अपहरण के पीछे असली कारण फिरौती है या कुछ ओर। साथ ही इसमें कौन-कौन शामिल है।
जानवर के वीडियो दिखाए
नैतिक के चाचा राहुल सोनकर के अनुसार नैतिक और सम्राट मोहल्ले के अपने दोस्तों के साथ हर दिन ही बगीचे में खेलने जाते थे। राहुल के अनुसार उनका बेटा ध्रुव भी इन बच्चों के साथ खेलने जाता था।
उसने बताया कि तीन-चार दिनों से हर दिन बगीचे में एक युवती आ रही थी।
वह बच्चों से बात भी करने लगी थी। उसने बताया था कि उसके घर पर पिल्ले, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश और बिल्ली जैसे तमाम जानवर है।
संभवत: दोनों बच्चों को वह जानवर दिखाने और उनके साथ खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गई है।
इसी बीच बच्चों के साथ खेलने वाले दो अन्य बच्चों लक्ष्य व शौर्य ने भी पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाली युवती के साथ एक युवक भी लगातार बगीचे में आता था।
उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन में वीडियो दिखाए थे। उसमें वे कुत्ते-बिल्ली व अन्य जानवर दिखा रहे थे। बच्चों से कहते थे कि हमारे साथ चलो तो ये जानवर उन्हें दे देंगे और पिंजरे भी गिफ्ट करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले