इंदौर में गाड़ी टकराने पर हत्या, पीठ में ऐसा चाकू मारा कि हो गया आरपार
इंदौर के एरोड्रम थाना इलाके में दो वाहनों की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक आरोपी ने युवक की पीछ पर चाकू मार दिया जो आरपार हो गया।
इंदौर के एरोड्रम थाना इलाके में दो वाहनों की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक आरोपी ने युवक की पीछ पर चाकू मार दिया जो आरपार हो गया। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संजय रावत की हत्या का मुख्य आरोपित मोहित यादव।
इंदौर। गाड़ी टकराने पर दो पक्ष भिड़ गए। गुंडे ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी (प्रधान आरक्षक) के बेटे की पीठ में चाकू घोंप दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। एरोड्रम पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। चाकू घोंपने वाले बदमाश का पैर टूट गया है। टक्कर रांग साइड से निकलने पर हुई है। घटना सोमवार शाम छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बचत बाजार के सामने की है।
शुभम पैलेस (एरोड्रम) निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र दर्शन रावत की मौत हुई है। संजय कानून की पढ़ाई के साथ कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर रहा था। उसके पिता दर्शनसिंह प्रधान आरक्षक रहे हैं। वर्षों तक कोर्ट मुंशी की नौकरी की। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार संजय अपने भानजे आरव और साथी रिहांश के साथ सामान खरीदने गया था। तीनों बुलेट से घर की ओर जा रहे थे।
मारपीट शुरू हो गई
बचत बाजार के सामने स्कूटर सवार रितेश नरवरिया से टक्कर हो गई और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। संजय ने कॉल कर भाई तेजपाल को बुलाया और रितेश ने कंडिलपुरा (मल्हारगंज) से साथी मोहित यादव, अनिकेत बैंस, ऋषभ वर्मा और पार्थ यादव को बुलाया। डीसीपी के अनुसार आरोपित मोहित ने संजय की पीठ में चाकू घोंप दिया जो आरपार हो गया। गंभीर अवस्था में उसे कालानी नगर स्थित मालवा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन खून बहने से उसकी मौत हो गई।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी मोहित, रितेश, पार्थ, ऋषभ और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। मोहित की दूध की दुकान है। उसके विरुद्ध कई आपराधिक केस हैं। आरोपित ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की और गिरकर घायल हो गया।
परिचित प्रतिश के अनुसार आरोपितों ने सरेराह मारपीट की, मगर कोई भी मदद करने नहीं आया। आरोपितों के पास पत्थर, डंडे और सरिए भी थे। सभी हमला करने की नीयत से आए थे। आरव पर भी जानलेवा हमला हुआ है। उसके सिर में छह टांके भी आए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले