इंदौर में कार में मिली थी युवक की लाश, राज बताने के नाम पर रायपुर में बाबा ने की 35 लाख की ठगी
करीब 10 लाख रुपये नकद, हवाई यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में लिए गए, जबकि 25.10 लाख रुपये की एक्सयूवी-700 भी अपने लिए खरीदवा ली। एक माह पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित वर्तमान में महासमुंद जेल में बंद है।
करीब 10 लाख रुपये नकद, हवाई यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में लिए गए, जबकि 25.10 लाख रुपये की एक्सयूवी-700 भी अपने लिए खरीदवा ली। एक माह पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित वर्तमान में महासमुंद जेल में बंद है।
ग्रेटर नोएडा निवासी डाक्टर तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर हुआ ठगी का शिकार।
चावल वाले बाबा आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।
अलग-अलग शहरों में पूजा-अनुष्ठान के नाम पर लगातार रकम खर्च कराई।
इंदौर। इंदौर में हुई छोटे भाई की मौत का रहस्य जानने की उम्मीद लेकर रायपुर पहुंचे ग्रेटर नोएडा निवासी डाक्टर ऋषभ चौबे तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर करीब 35 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। खम्हारडीह पुलिस ने उनकी शिकायत पर चावल वाले बाबा के नाम से चर्चित आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार बाबा ने तंत्र-मंत्र, प्रेत बाधा और विशेष अनुष्ठान के नाम पर डाक्टर को यह विश्वास दिलाया कि वह उनके भाई की मौत का रहस्य बता सकता है और विशेष साधना से उसे वापस भी ला सकता है।
पुलिस के अनुसार गौर सौंदर्यम सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा निवासी ऋषभ चौबे के छोटे भाई दिव्यदेव चौबे की अगस्त 2024 में इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
इसी के बाद छह अक्टूबर 2024 को अपने पिता उदय चौबे के साथ रायपुर पहुंचे और परिचितों के माध्यम से सिलयारी निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री के संपर्क में आए। पहली मुलाकात गीतांजलि नगर स्थित परिचित के घर हुई। बाबा ने दावा किया कि वह चावल और घटनास्थल की मिट्टी देखकर मौत का पूरा रहस्य बता देगा।
इसके लिए पहली ही मुलाकात में 51 हजार रुपये लिए और इंदौर से घटनास्थल की मिट्टी मंगवाई। आरोप है कि बाबा ने अलग-अलग शहरों में पूजा-अनुष्ठान के नाम पर लगातार रकम खर्च कराई।
करीब 10 लाख रुपये नकद, हवाई यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में लिए गए, जबकि 25.10 लाख रुपये की एक्सयूवी-700 भी अपने लिए खरीदवा ली। एक माह पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित वर्तमान में महासमुंद जेल में बंद है।
प्रेत बाधा और कारोबार खत्म होने का डर दिखाया
शिकायत में कहा गया है कि बाबा लगातार यह कहता रहा कि परिवार पर प्रेत बाधा है। छोटे भाई की आत्मा भटक रही है और जुलाई 2025 से पहले पूजा नहीं हुई तो बड़ा अनिष्ट हो जाएगा। उसने यह भी कहा कि बिजनेस पार्टनर ने तीन करोड़ रुपये हड़प लिए हैं और कारोबार जल्द खत्म हो जाएगा। आरोप है कि इन बातों के कारण उनके व्यावसायिक संबंध बिगड़ गए और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। परेशान होकर ऋषभ चौबे ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह था पूरा मामला
लसूड़िया थाना क्षेत्र में 11 अगस्त 2024 को शराब दुकान के पास दिव्यदेव चौबे का कार में शव मिला था। युवक के सिर में चोट के निशान थे। युवक बड़ी कोचिंग संस्थान में एडमिन के पद पर पदस्थ था। चाचा एमपीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले