इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में अब रोजगार का संकट, खानपान की सामग्री बेचने वाले ठेलों पर रोक
मौखिक निर्देशों से भागीरथपुरा में रहने वाले गरीब लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।
मौखिक निर्देशों से भागीरथपुरा में रहने वाले गरीब लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी जब स्वयं पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध नहीं करा सकते तो उसी काम के लिए हम पर बंदिश क्यों? इस बीच यहां ठेले नहीं लगाने दिए जा रहे।
एक सप्ताह बाद भी भागीरथपुरा क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हो सका शुद्ध पानी
पानी पुरी, छोले-टिकिया सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेलों पर रोक
खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों में आरओ का पानी उपयोग करने के निर्देश
इंदौर। दूषित पानी का दंश झेल रहे भागीरथपुरा की गरीब जनता के सामने अब रोजगार का भी संकट खड़ा हो गया है। यहां नर्मदा के पानी के साथ ही बोरिंग के पानी में भी गंदगी मिली है। बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में खानपान की सामग्री बेचने वाले ठेलों पर रोक लगा दी है। खासतौर पर पानी पुरी, छोले-टिकिया, गोलगप्पे और अन्य ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें पानी का अत्यधिक उपयोग होता है, उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक तीन हजार से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी जिम्मेदार स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं करा सके हैं। जो टैंकर पानी के लिए भेजे गए, उनमें भी काई और जंग लगी थी। अब ताजा मौखिक निर्देशों से यहां रहने वाले गरीब लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।
खानपान की दुकानों पर आरओ के पानी का इस्तेमाल करने के निर्देश
लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी जब स्वयं पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध नहीं करा सकते तो उसी काम के लिए हम पर बंदिश क्यों? इस बीच यहां ठेले नहीं लगाने दिए जा रहे जबकि खानपान की अन्य दुकानों को आरओ का ही पानी इस्तेमाल करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दूषित पानी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इस तरह के खाद्य पदार्थ बीमारी को और बढ़ा सकते हैं। क्योंकि यहीं के पानी से खाद्य सामग्री बनाई जा रही है और उन्हें बेचा जा रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में लोगों में पानी पीने के साथ-साथ बाहर का खाना खाने को लेकर भी डर बना हुआ है।
अब सिर्फ घर पर बना खाना ही खाएंगे
लोगों का कहना है कि पहले बाहर का खाना बेफिक्र होकर खा लेते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। बच्चों को बाहर का कुछ भी खाने नहीं देते। पानी पुरी, समोसा हम कुछ भी नहीं खा रहे हैं। पानी को उबालकर या आरओ से शुद्ध कर ही इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई परिवारों में एक साथ दो-तीन लोग बीमार पड़ गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले