इंदौर के तेजाजी नगर में कार डिवाइडर से टकराई: राजस्थान के 11 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; एमवाय हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां राजस्थान के लोगों से भरी एक बोलेरो कंट्रोल खोकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 11 लोग घायल हो गए।
इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां राजस्थान के लोगों से भरी एक बोलेरो कंट्रोल खोकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 11 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने में यह हादसा हुआ।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना ब्रिज के पास हुई। देर रात राजस्थान से आ रही बोलेरो तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तेजसिंह पुत्र थारवा निवासी ग्राम मुन्ना डोगर, बांसवाड़ा, धर्मेंद्र पुत्र वालसिंह, सबूर पुत्र जितरा, मनसुख पुत्र हार्डिया, मानसिंह पुत्र जितरा, लालू पुत्र गजिया, पिंटू पुत्र मांगीलाल, कालू सिंह डोगर और सादिया घायल हो गए। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खेती के काम से जुड़े है घायल
घायल मानसिंह ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के निवासी हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। रात में रास्ते में एक ढाबे पर रुककर सभी ने खाना खाया, इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। ब्रिज के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के समय गाड़ी में सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में कालू सिंह और सादिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
रालामंडल क्षेत्र में भी 3 युवकों की मौत हुई थी
इंदौर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी थी। भीषण हादसे में पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26), प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और मानसंधु (26) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार एक युवती अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हुई।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के मुताबिक ग्रे रंग की नेक्सन कार (MP13 ZS 8994) अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव अंदर फंस गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले