अधिकारियों को हिदायत वर्षा ऋतु से पहले सड़क और ब्रिज निर्माण कार्य करे पूर्ण
हर हाल में यातायात व्यवस्था रहे सुचारू : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
हर हाल में यातायात व्यवस्था रहे सुचारू : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत, अपूर्ण सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव अथवा यातायात अवरोध जैसी स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए अभी से प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, डीसीपी ट्रैफिक श्री राजेश त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सड़कों पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुधार के लिए जनजागरूकता जितनी आवश्यक है, उतनी ही जरूरी सतत प्रवर्तन एवं कार्रवाई भी है। बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने खंडवा रोड, उज्जैन रोड तथा मुंबई-आगरा रोड पर चल रहे सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बारिश के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कार्य पूर्ण नहीं हो पाते हैं, तो वहां वैकल्पिक एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन एवं वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में आगामी जून माह में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले