पब-ढाबों से देर रात लौट रहे 225 शराबी चालक पकड़ाए, दो तस्कर भी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वीकेंड पर शनिवार रात सरप्राइज चेकिंग की गई। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर लोगों को रोका, गाड़ियों और चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान 225 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले। सभी पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले 6 लोगों पर भी कार्रवाई हुई। ड्रिंक एंड ड्राइव में सभी लोगों के 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान बनाकर गाड़ियां जब्त कर ली गईं। अब ये लोग कोर्ट जाकर चालान की राशि भरेंगें तभी गाड़ियां मिलेंगी।
शहर के चारों जोन के डीसीपी की टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग व पेट्रोलिंग की। इस दौरान गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की गई। पुलिस ने 61 से ज्यादा गैर जमानती वारंटों को तामिल किया। इसमें लंबे समय से फरार 16-स्थायी, 45-गिरफ्तारी वारंट तामिल किए। चेकिंग में ड्रिंक एंड ड्राइव के केस बनाए गए। देर रात बायपास और लसूड़िया व विजय नगर इलाकों में स्थित पब-बार और ढाबों से शराब पीकर निकले वाहन चालक भी मिले। ऐसे 225 चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की।

Exit mobile version