आगामी ईद और अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर के थानों का निरीक्षण किया। सिंह पहले सदर बाजार थाना पहुंचे। यहां उन्होंने ईद को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में बीट स्तर के जवानों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान एडिशनल कानून व्यवस्था कमिश्नर अमित सिंह, एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान और सदर बाजार थाना प्रभारी यशवंत बडोले मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सिंह ने कम्युनिटी पुलिसिंग द्वारा लगाए गए 30 कैमरे के कंट्रोल रूम का शुभारंभ भी किया।
