पढ़ाई के दौरान की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, इंदौर में पीड़िता ने लिव-इन पार्टनर पर दर्ज कराई FIR

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजेंद्र नगर पुलिस ने नर्सिंग की छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त कपिल पुत्र देवेंद्र गलफट निवासी सिरड़ी मुलताई बैतुल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है।
नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म
लिव-इन पार्टनर पर FIR
समझौते का बना रहे थे दबाव
इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने नर्सिंग की छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त कपिल पुत्र देवेंद्र गलफट निवासी सिरड़ी मुलताई बैतुल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपित पीड़िता के साथ लिवइन रिलेशन में रहता था। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने कायमी करवाई है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार 2024 में एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान कपिल से दोस्ती हुई थी। दोनों शिवसिटी में किराये से साथ रहने लगे थे। उसने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। शादी के बारे में पूछने पर युवक ने 2026 से दूरी बनाना शुरु कर दी। इसके बाद युवती भी घर चली गई। इस बीच उसने कपिल से शादी के संबंध में बात की तो वह टालने लगा। 13 मार्च को उसने पुनः संबंध बनाए पर शादी के बारे में बात करने पर धमकाया।
समझौते के लिए धमकाने पर दो आरोपियों पर FIR
पीड़िता को समझौता के लिए धमकाया, दो पर एफआइआर। बाणगंगा पुलिस ने नंदबाग कालोनी निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित अरविंद जैन निवासी सिरासपुरा विदिशा और रोहित उर्फ राजेश पंवार निवासी भागीरथपुरा बाणगंगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया था। इस मामले में चालान प्रस्तुत हो चुका है। आरोप है कि दोनों ने कॉल कर समझौता के लिए धमकाया है।

Exit mobile version