इंदौरवासियों के लिए राहत, सभी 106 गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, एक ही दिन में 24,450 की हुई होम डिलीवरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रविवार को भी इंदौर जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुचारू रूप से की गई। रविवार को एक दिन में ही 24,450 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।
गैस संकट की खबरों के बीच मिली राहत
इंदौर में 3 दिन के भीतर मिलेगा रीफिल
72 घंटे में लोगों को मिलेगा LPG सिलिंडर
इंदौर। रविवार को भी इंदौर जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुचारू रूप से की गई। रविवार को एक दिन में ही 24,450 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस एजेंसियों के गोडाउन तक सिलिंडर पहुंचाने में तेल कंपनियों ने भी अहम भूमिका निभाई।
तेल कंपनियों और एजेंसियों का समन्वय
तीनों तेल कंपनियों ने इंदौर जिले की 106 गैस एजेंसियों को प्लांट से गैस पहुंचाया। इस वजह से रविवार को गैस एजेंसी के हॉकर ने घर-घर तक गैस सिलिंडर पहुंचाए। रविवार को सभी गैस एजेंसियों ने सुबह नौ बजे दफ्तर खोले और ग्राहकों की न सिर्फ समस्याएं सुनीं, साथ ही सिलिंडर की बुकिंग भी की।
खाद्य विभाग द्वारा फील्ड मॉनिटरिंग
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सुबह नौ बजे से फील्ड में रहकर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और एजेंसियों तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग दिया।
पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति का भरोसा
आगामी दिनों में भी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार तीन दिवस के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्लांट से भी प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

Exit mobile version