आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपए है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध मदिरा और एक दुपहिया वाहन भी जप्त किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आज वृत्त काछी मोहल्ला में उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार की टीम द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के अमले को गश्त के दौरान एक दोपहिया महिन्द्रा रेडियो स्कूटी वाहन (क्रमांक MP09 SJ2359) को रोककर तलाशी लेने पर वाहन के आगे के स्पेस में रखी तीन पेटियों से 02 पेटी में 100 पाव मसाला और एक पेटी में 50 पाव प्लेन देशी मदिरा के कुल 150 पाव की 27 बल्क लीटर अवैध परिवहन की जा रही थी। उक्त मदिरा एवं वाहन जप्त कर आरोपी राहुल सिंह पिता श्री प्रहलाद सिंह निवासी कुलकर्णी का भट्टा इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 79 हजार 750 कीमत रुपए के करीब है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Exit mobile version