गणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे
अनंत चतुर्दशी पर खंडवा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम नाहल्दा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से दो सगे भाई लापता हो गए।
1 बार पढ़ी गई
अनंत चतुर्दशी पर खंडवा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम नाहल्दा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से दो सगे भाई लापता हो गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे। हादसे के दौरान तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दोनों भाई गहरे पानी में समा गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम नाव और अन्य संसाधनों की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही।
लापता किशोरों की पहचान ग्राम नाहल्दा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के बेटे विश्वास (17) और लक्ष्य (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों अपने साथियों के साथ खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए।
बड़े भाई को बचाने की कोशिश में छोटा भी डूबा
पूर्व सरपंच कैलाश हरि पटेल के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान विश्वास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अन्य किशोर आगे बढ़े, लेकिन वे भी डूबने लगे। इसी दौरान विश्वास के साथ उसका भाई लक्ष्य भी पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
40 फीट गहरी है खदान
हादसे की सूचना के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब 7:30 बजे तक नाव और अन्य उपकरणों की मदद से खदान में तलाश जारी रही। खदान की गहराई करीब 40 फीट बताई गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पर्याप्त गोताखोरों की टीम समय पर नहीं पहुंची। वहीं, होमगार्ड कमांडेंट आशीष कुशवाह ने कहा कि सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर टीम रवाना कर दी गई थी।
सड़क निर्माण के लिए गहरी खोदाई का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक, खदान में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी निकालने के उद्देश्य से अवैध रूप से गहरी खोदाई की गई थी। बारिश के कारण इसमें पानी भर गया था, जो हादसे की वजह बना।
बच्चों की तलाश में पिता ने भी लगाई पानी में छलांग
दोनों बेटों के डूबने की खबर से परिवार में मातम छा गया। पिता मोंटू ठाकुर ने बताया कि बच्चे घर से निकलने के बाद काफी देर तक वापस नहीं आए तो उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे खदान पर पहुंचे, तब दोनों के डूबने की जानकारी मिली। बेटों की तलाश में उन्होंने खुद भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। देर शाम तक दोनों किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 44 मिनट पहले
MadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 44 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 20 घंटे पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 22 घंटे पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 2 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 3 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 3 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 3 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोल 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 4 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 4 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 4 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 7 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 8 दिन पहले
