
सर्वहारा नगर इंदौर निवासी लोकेश वर्मा (ऑटो ड्राइवर) ने अपने पुत्र यशस्य वर्मा का 10 वा जन्मदिवस बेबी अनिका के साथ मनाया। और 5000 रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही मां हरसिद्धि और बाबा महाकाल से बेबी अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामनाएं प्रदान की। साथ ही बच्चों के माता पिता और पूरी क्राउड फंडिंग में मददगार टीम को भी सराहना की।
साथ ही सभी शहर वासियों से विनम्र निवेदन किया इंदौर शहर की बेटी बेबी अनिका का इलाज सभी शहर वासियों की भी जिम्मेदारी है। क्योंकि बच्ची के इलाज के लिए 9 करोड़ की आवश्यकता है और अभी आधा फंड ही एकत्रित हो पाया है। और
आधे की शीघ्र आवश्यकता है। इसलिए शहर की जनता को बेबी अनिका यथा योग्य सहयोग प्रदान करना चाहिए।
ताकि बच्ची शीघ्र इलाज पाकर स्वस्थ हो जाए।
तभी तो मुस्कुराएगा इंदौर।
वैसे भी हम इंदौर वासियों को नंबर वन होने की आदत है।
और इस बार तो बात इंसानियत की है।
और इंदौर और मध्य प्रदेश वासी इंसानियत से लबरेज है। जो बचा हुआ आधा फंड भी शीघ्र ही एकत्रित कर लेंगे।
मां हरसिद्धि और बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है।
भोलेनाथ सबका भला करें।
जय मां हरसिद्धि जय बाबा महाकाल।
