चरस, एमडी का व्यापार करने वाले फरार दो आरोपियों पर ईनामी राशि की घोषणा
नारकोटिक्स विंग इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद जैन ने अवैध रूप से चरस, एमडी का व्यापार करने वाले दो फरार आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु ईनामी राशि की घोषणा की है।
नारकोटिक्स विंग इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद जैन ने अवैध रूप से चरस, एमडी का व्यापार करने वाले दो फरार आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु ईनामी राशि की घोषणा की है। फरार आरोपी लादेन पिता मुस्ताक खान, निवासी रूनिजा जिला मंदसौर पर 10 हजार रूपये तथा फैजान खान पिता नदीम खान निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन छोटी खजरानी इंदौर पर 5 हजार रूपये ईनामी राशि की घोषणा की गई है।
बताया गया कि 21 अक्टूबर 2023 को मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक वरसिंह खडिया द्वारा पोलोग्राउंड, इंदौर में एसबीआई बैंक के पास दबिश दी गई। मौके से आरोपी सुजल काले निवासी बक्सी गली /सुविधी नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रूपये कीमत की 150 ग्राम चरस जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में खुलासा हुआ कि जप्त चरस फरार आरोपी फैजान खान पिता नदीम खान, निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन, छोटी खजरानी, इंदौर से प्राप्त की गई थी। आरोपी फैजान खान पिता नदीम खान घटना दिनांक से लगातार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु अनेक प्रयास किए गए परंतु सफलता नहीं मिली।
इसी तरह दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर यह ज्ञात हुआ कि रिहान शेख निवासी डग राजस्थान अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई करता है तथा वह 18 अक्टूबर 2025 को सरवटे बस स्टैंड इंदौर में डिलेवरी देने आने वाला है। सूचना पर उप निरीक्षक अजय शर्मा द्वारा टीम सहित दबिश दी गई। रेलवे अंडरब्रिज सरवटे बस स्टैंड के पास आरोपी रिहान शेख को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 65 ग्राम एमडी जप्त की गई। जिसकी कीमत लगभग साढ़े 6 लाख है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना में खुलासा हुआ कि जप्त एमडी फरार आरोपी लादेन पिता मुस्ताक खान निवासी रूनिजा जिला मंदसौर से लायी गई थी। उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार है तथा गिरफ्तारी हेतु कई प्रयासों के बावजूद नहीं मिल रहा है।
प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर श्री महेश चंद जैन ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम राशी की उदघोषणा की गई है। जो कोई व्यक्ति इन दोनों आरोपियों को विधि प्रक्रिया अनुसार गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी करवाएगा या गिरफ्तारी कराने के लिये सूचना देगा, ऐसे व्यक्ति को नगद राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की जायेगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होने पर ईनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय उप पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग इंदौर का मान्य होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 1 घंटा पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 2 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 3 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 3 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 3 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 4 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 18 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 20 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले