काशी दर्शन से लौटते समय भीषण हादसा : खंभे से टकराई कार, एमबीबीएस छात्र की मौत, महाकाल पुजारी का बेटा गंभीर घायल
मिर्जापुर/ इंदौर। काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर इंदौर लौट रहे युवकों की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
मिर्जापुर/ इंदौर। काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर इंदौर लौट रहे युवकों की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। दर्दनाक हादसे में कार चला रहे एमबीबीएस छात्र वरद शर्मा (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी का बेटा वेदांत जोशी गंभीर रूप से घायल है।
हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की मदद से वाहन काटकर सभी को बाहर निकाला। मृतक और घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में सौरभ सचान (29) निवासी बिजली नगर इंदौर, वेदांत जोशी (16) पुत्र दीपक जोशी निवासी उज्जैन, अभिषेक यादव (22) निवासी जिला शहडोल और अमित यादव (21) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल वेदांत जोशी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश से कार द्वारा अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। अयोध्या दर्शन के बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वाराणसी में भ्रमण किया। सोमवार सुबह छह बजे पुनः काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सभी इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान समोगरा बाईपास के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से हादसा हो गया।
मृतक वरद शर्मा इंदौर का निवासी था और दो भाइयों में बड़ा था। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घायल अभिषेक यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सड़क पर अचानक पशु आना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले