
तुकोगंज पुलिस ने बताया कि विकास नगर निवासी सीमा (42) ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति राजू डोगरे इंदौर में नहीं थे। उनका बड़ा बेटा विशाल एमवाय के माध्यम से उन्हें अस्पताल लेकर गया और डॉक्टरों को फांसी लगाने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार ने बताया कि शाम को सीमा ने आटा लाने और दाल-बाटी बनाने की बात कही थी। रात 7 बजे तक उन्होंने फोन नहीं उठाया। घर पहुंचने पर बेटे ने मां को फंदे पर लटके देखा। विशाल के अनुसार पिता राजू भीकनगांव में रहते हैं और दोनों भाई कोरोना कॉल में काम के लिए इंदौर आए थे।
दोनों भाई मां के साथ रह रहे थे। विशाल ने कहा कि उनकी मां को किसी तरह का तनाव नहीं था। पुलिस इस मामले की सभी जानकारियों की जांच कर रही है।

