इंदौर में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी:पत्नी बेटे को लेकर गई थी मायके चार बहनों का इकलौता भाई था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस के मुताबिक घटना ऋषि पैलेस कॉलोनी की है। यहां रहने वाले सुनील (30) पुत्र हीरालाल नागराज ने अपने घर में फांसी लगा ली।
पुलिस के अनुसार रात में जब सुनील के जीजा घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर अंदर देखा गया, जहां सुनील फंदे पर लटका मिला।
परिवार के मुताबिक सुनील बैटरी का काम करता था। घटना से पहले वह सोमवार को काम पर भी नहीं गया था।
पत्नी बेटे के साथ मायके में थी
घटना के समय सुनील की पत्नी अपने ढाई साल के बेटे के साथ मायके गई हुई थी। वहीं माता-पिता भी किसी रिश्तेदार के यहां गए थे, जिससे वह घर में अकेला था।
परिवार ने पुलिस को बताया कि सुनील चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान नहीं हुए हैं। शुरुआती तौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version