इंदौर में किसान ने किया सुसाइड: मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी; तुकोगंज में भी महिला ने दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खुड़ैल इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात में परिवार ने फंदे पर उनका शव देखा। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक दिनेश चौहान (57) के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जमाई विकास ने बताया कि दिनेश अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे लगा हुआ है। करीब एक साल से उनका मानसिक उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

Exit mobile version