देश की बात, आपके शहर से
MYH में नवजातों की मौत पर राहुल गांधी ने लिखा- ‘यह दुर्घटना नहीं, हत्या है’
देश 9 बार पढ़ी गई

MYH में नवजातों की मौत पर राहुल गांधी ने लिखा- ‘यह दुर्घटना नहीं, हत्या है’

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआइसीयू में जिन दो नवजातों को चूहे ने कुतरा था, उनकी मौत पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि शिशुओं की चूहों के काटने से मौत कोई दुर्घटना नहीं, यह हत्या है।

Abhishek Raghuvanshi5 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआइसीयू में जिन दो नवजातों को चूहे ने कुतरा था, उनकी मौत पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि शिशुओं की चूहों के काटने से मौत कोई दुर्घटना नहीं, यह हत्या है।
31 अगस्त को नवजातों को चूहों ने कुतरा।
2 सितंबर को धार के नवजात की मौत।
3 सितंबर को देवास के नवजात की मौत।
इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआइसीयू में जिन दो नवजातों को चूहे ने कुतरा था, उनकी मौत पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि शिशुओं की चूहों के काटने से मौत कोई दुर्घटना नहीं, यह हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर रूह भी कांप जाए। एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई। हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर निजी हाथों में सौंपा गया, जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं।
नवजातों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो सरकार चलाने का क्या हक?
राहुल ने लिखा कि प्रशासन हर बार की तरह कहता है जांच होगी, लेकिन सवाल यह है कि जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते तो सरकार चलाने का क्या हक है? प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है और अब मां की गोद से बच्चे तक छीनने लगे हैं। मोदी जी यह आवाज उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है, जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। क्या जवाब देंगे? हम चुप नहीं रहेंगे। यह लड़ाई हर गरीब, हर परिवार के बच्चे के हक की है।
लापरवाही के पांच दिन बाद भी कमेटी व जांच तक सीमित रही प्रक्रिया

  • 31 अगस्त को एमवायएच के एनआइसीयू में नवजातों को चूहों ने कुतरा।
  • 2 सितंबर को धार के नवजात की मौत।
  • 3 सितंबर को देवास के नवजात की मौत। अस्पताल प्रशासन व राज्य शासन ने लिया एक्शन
  • डीन व अस्पताल अधीक्षक को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने दिया नोटिस
  • सहायक अधीक्षक, तीन नर्स निलंबित
  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट का स्थानांतरण
  • एचओडी पीडियाट्रिक सर्जरी व प्रभारी एनआइसीयू को नोटिस
  • पेस्ट कंट्रोल करने वाली एजाइल कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्मानाकमेटियों ने शुरू की जांच, रिपोर्ट का इंतजार
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यों की जांच कमेटी बनाई, जो आठ सितंबर को सौंपेगी रिपोर्ट।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य स्तरीय जांच कमेटी का दल गुरुवार को पहुंचा, छह सितंबर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट।
    दोनों नवजातों की हालत गंभीर थी। एक की आंतों में छाले थे, उसका आपरेशन भी किया गया था। दूसरे नवजात को जन्मजात विकृति थी। मौत बीमारी से हुई है। अस्पताल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है। चूहों के कुतरने से किसी भी नवजात की मौत नहीं हुई है। – डॉ. ब्रजेश लाहोटी, एचओडी, शिशु रोग विभाग।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Microsoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
↑