देश की बात, आपके शहर से
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोडो रुपये की ठगी करने वाला एक शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
देश 2 बार पढ़ी गई

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोडो रुपये की ठगी करने वाला एक शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

 आरोपी ने रेल्वे एवं पुरात्तव विभाग भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपयो की ठगी की ।  आरोपी द्वारा फरियादी से करीबन 1,72,62,198/- रुपये की ठगी की गई हैं ।

Abhishek Raghuvanshi4 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


 आरोपी ने रेल्वे एवं पुरात्तव विभाग भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपयो की ठगी की ।
 आरोपी द्वारा फरियादी से करीबन 1,72,62,198/- रुपये की ठगी की गई हैं ।
 आरोपी द्वारा कुटरचित दस्तावेज बनाकर फरियादी के साथ ठगी की गई हैं ।

इंदौर कमिश्नरेट में हो रही शेयर ट्रेडिंग एवं धोखाधडी की घटना के आरोपियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।

       उक्त निर्देशों के अनुक्रम में शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एवं धोखाधडी संबंधी प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आवेदक डॉ. सुभाष सोनकेसरिया  पिता श्री आर.पी. सोनकसरिया उम्र 46 साल  निवासी 680, शिव सिटी राजेंद्र नगर, इंदौर  को उसकी पत्नी जया एवं अन्य रिश्तेदारो को रेल्वे एवं पुरात्तव विभाग भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुटरचित दस्तावेज बनाकर , धोखाधडी कर आरोपी राकेश सुमन पिता विजय कुमार सुमन उम्र 41 साल निवासी -252 सिगांपुर ग्रीन व्यू प्रिमियम एनेक्स लसुडिया इन्दौर स्थाई पता चंदेरी वार्ड न 05 जिला अशोक नगर द्वारा करीबन 1,72,62,198/- रुपये की ठगी की गई । आरोपी राकेश सुमन नें कक्षा 09 वी तक पढाई की हैं आरोपी के पिता स्वं. विजय कुमार सुमन पुरात्तव विभाग भोपाल में स्मारक परिचर के पद पर पदस्थ थे इस कारण आरोपी को पुरात्तव विभाग के कागजातो की पहचान थी आऱोपी घटना के समय इंडेक्स मेडिकल काँलेज इंदौर में ड्रायवरी करता था इन्डेक्स मेडीकल काँलेज में आवेदक से पहचान हुई वही से आरोपी नें आवेदक को अपने झांसे मे लेकर पुरात्तव विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आवेदक से ठगी की । कार्यवाही करते हुए थाना अपराध शाखा पर अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 420,467,468,471 भादवि  का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना आरोपी उपरोक्त राकेश सुमन को गिरफ्तार किया गया हैं  आरोपी ने पूछताछ में  उक्त घटना  को  करना स्वीकार किया है । आरोपी  से अभी और पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी ठगी वारदातों के खुलासा होने की भी संभावना है। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना अपराध शाखा द्वारा की जा रही है ।

आरोपी- राकेश सुमन पिता विजय कुमार सुमन उम्र 41 साल निवासी -252 सिगांपुर ग्रीन व्यू प्रिमियम एनेक्स लसुडिया इन्दौर स्थाई पता चंदेरी वार्ड क्र 05 जिला अशोक नगर

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Microsoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
↑