Rain in Indore: इंदौर और आस-पास के इलाकों में सुबह से हो रही बारिश, तापमान में आई गिरावट
मध्य प्रदेश में इंदौर और आस-पास के इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से तापमान अचानक गिर गया है। इसके पहले गुरुवार को शहर में कोहरा छाया हुआ था।
मध्य प्रदेश में इंदौर और आस-पास के इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से तापमान अचानक गिर गया है। इसके पहले गुरुवार को शहर में कोहरा छाया हुआ था। करीब एक घंटे तक कोहरे का असर रहा और दृश्यता 500 मीटर तक पहुंची।
इंदौर में बारिश से मौसम में घुल गई ठंडक। फाइल फोटो
इंदौर। इंदौर शहर और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम का दौर जारी रहा। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान गिर गया है।
गुरुवार को इंदौर शहर बादलों के आगोश में छुपा रहा। दिनभर छाए बादलों व शाम को वर्षा की फुहारों ने इंदौर में शिमला, मसूरी हिल स्टेशन जैसे नजारा बना दिया। इस सीजन में पहली बार सुबह कोहरा छाया और करीब एक घंटे तक दृश्यता 500 मीटर तक सिमटी। इस वजह से इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह शारजाह और बेंगलुरु से आने वाले विमानों को डायवर्ट किया गया।
बादलों व फुहारों के कारण लगातार तीसरे दिन शहर के दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दिखी।
न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री का अंतर रहा। शहर में शाम चार बजे बाद से दृश्यता एक हजार मीटर पर सिमटी और फुहारें बरसी। इस दौरान धुंध का असर दिखाई दिया। शहर में उत्तर पूर्वी 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
कोहरे के कारण डायवर्ट हुआ शारजाह व बेंगलुरु का विमान, दो घंटे बाद इंदौर लौटा
शहर में सुबह 7.50 बजे बाद करीब एक घंटे तक कोहरे का असर रहा और दृश्यता 500 मीटर तक पहुंची। सुबह 7.55 बजे दिल्ली से इंदौर आकर शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाती रही। दृश्यता कम होने से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली और विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। विमान में 171 यात्री सवार थे।
इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु से आने वाली उड़ान को भी भोपाल डायवर्ट किया गया। इसमें 164 यात्री सवार थे। इन डायवर्शन के कारण इंदौर से शारजाह जाने वाली उड़ान भी प्रभावित हुई। सामान्यतः सुबह 9.25 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट करीब पौने चार घंटे देरी से दोपहर 1.04 बजे उड़ान भर सकी।
तीन घंटा देरी से आई शारजाह उड़ान
खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ा। शारजाह से आने वाली फ्लाइट जो आमतौर पर शाम 5.05 बजे पहुंचती है, वह रात आठ बजे इंदौर पहुंची। इसी तरह गोवा की उड़ान दोपहर 2.55 बजे की जगह शाम 4.18 बजे आई, जबकि दिल्ली और पुणे की उड़ानें भी एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं।
तीन दिन तक बादल व बूंदाबांदी का रहेगा असर
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी विदर्भ व दक्षिणी छतीसगढ़ पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ था, अब यह पूर्वी मप्र के पास आकर निम्न दाब क्षेत्र में तब्दील हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य अरब सागर में अवदाब क्षेत्र भी बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के समीप ऊपरी चक्रवात भी बना हुआ है।
इन सिस्टम के प्रभाव से इंदौर में अगले तीन दिन तक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी व फुहारों का असर दिखेगा। तीन नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
