MP Fraud Case: सरकारी योजना की सब्सिडी लेकर बसों को बेचा, डिप्टी कलेक्टर सहित कई पर एफआईआर दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर MP News: पीएम आवास योजना की राशि में भ्रष्टाचार के बाद अब परिवहन के लिए खरीदी गई सब्सिडी की बसों में हेराफेरी का मामला सामने आया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
MP News: पीएम आवास योजना की राशि में भ्रष्टाचार के बाद अब परिवहन के लिए खरीदी गई सब्सिडी की बसों में हेराफेरी का मामला सामने आया है.
MP Fraud Case: सरकार के अमृत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के लिए बसों पर 40% तक की सब्सिडी दी गई थी मगर सब्सिडी लेने के बाद बसों को बेच देने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा बसों के रूट भी परिवर्तित कर दिए गए. इस पूरे मामले में लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर सहित कई अधिकारियों और ट्रांसपोर्ट के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
उज्जैन लोकायुक्त में पदस्थ डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि अमृत मिशन के तहत देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा टेंडर के क्लस्टर 2, 3 और 4 पर बसों के संचालन हेतु निविदाएं मंगवाई गई थी. इस तीनों क्लस्टर को विश्वास ट्रांसपोर्ट ने प्राप्त किया.
विश्वास ट्रांसपोर्ट द्वारा साल 2022 में 3 बसों को बेच दिया गया
इसके तहत 39 बच्चों को 7 साल के लिए अनुबंधित किया गया था. बसों के क्रय करने के लिए 35 से 40% के आसपास सब्सिडी भी दी गई. विश्वास ट्रांसपोर्ट द्वारा साल 2022 में 3 बसों को बेच दिया गया.
इसके बाद 1 साल तक नई बसों को नहीं खरीदा गया. इस पूरे मामले में देवास ट्रांसपोर्ट सिटी सर्विस के सीईओ प्रदीप सोनी, सीईओ सूर्य प्रकाश तिवारी, विश्वास ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर विजय गोस्वामी प्रणब गोस्वामी की मिलीभगत पाई गई, जिसके चलते चारों के खिलाफ धारा 409, 420, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है. लोकायुक्त डीएसपी के मुताबिक प्रदीप सोनी डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं जबकि सूर्य प्रकाश तिवारी संविदा आधार पर नगर निगम देवास कार्यरत है.
स्पेयर में रखने वाली बसों को अवैध रूप से चलाया
टेंडर की शर्तों के मुताबिक तीन बच्चों को स्पेयर में रखा जाना था लेकिन इन बसों को परमिट लेकर टूर, पिकनिक, शादी आदि पर चलाकर अनुचित लाभ कमाया गया, जोकि शर्तों का उल्लंघन था. इसके अलावा बसों को भी गलत रूट पर चलाकर अनुचित लाभ कमाया गया. इस मिशन के तहत बसों को ऐसे रूठ पर चलाए जाना था, जहां पर ग्रामीणों को परिवहन को लेकर असुविधा होती थी लेकिन बिना अनुमति के इन बसों को प्रमुख मार्गों पर चला दिया गया. इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली गई जबकि देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ प्रदीप सोनी और सीओओ सूर्य प्रकाश तिवारी ने अनुमति भी दे दी.
पीएम आवास योजना के मामले में भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर
देवास में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी दुरुपयोग का मामला लोकायुक्त पुलिस दर्ज कर चुकी है. इसके बाद एक और मामला सामने आया है. यह मामला भी पूरी तरह भ्रष्टाचार का है.
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के मुताबिक शुजालपुर, देवास से विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन जैसे पिछड़े हुए इलाकों में बसों को चलाया जाना था लेकिन ट्रांसपोर्टर ने अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बसों को सीधे देवास से उज्जैन और अन्य प्रमुख मार्गों पर चला दिया. इसके अलावा पुरानी बसों को बिना कारण बेच दिया और नई बसों को नहीं खरीदा. यह मामला भी करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले