MP हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, अब सड़कों और चौराहों पर नहीं लगेंगी नई प्रतिमाएं
MP हाई कोर्ट ने तर्क सुनने के बाद याचिका का निराकरण करते हुए आदेश दिया कि मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रमुख सचिव सुनिश्चित करें कि मुख्यपीठ द्वारा वर्ष 2023 में दिए गए आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।

MP हाई कोर्ट ने तर्क सुनने के बाद याचिका का निराकरण करते हुए आदेश दिया कि मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रमुख सचिव सुनिश्चित करें कि मुख्यपीठ द्वारा वर्ष 2023 में दिए गए आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश के बाद अब प्रदेश भर में चौराहे और सड़कों पर प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक लगेगी।
सड़कों और चौराहों पर अब नहीं लगेंगी नई प्रतिमाएं
कोर्ट ने सुनवाई में कहा- पूर्व में भी आदेश दिया था
वर्तमान में लगीं प्रतिमाओं पर नहीं होगा कोई असर
इंदौर। मध्य प्रदेश में अब किसी चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या किसी अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य सचिव व सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को इस संबंध में आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि पूर्व में भी इस संबंध में आदेश दिया जा चुका है, उसका पालन सुनिश्चित करवाया जाए।
हाई कोर्ट जनहित याचिका पर की सुनवाई
हाई कोर्ट (High Court) ने यह आदेश उज्जैन जिले के माकड़ोन तहसील निवासी राजेश कुमार की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सोमवार को दिया। याचिका में कहा गया था कि माकड़ोन में कुछ समय पहले चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पाटीदार समाज के लोगों ने तोड़ दिया था। वे वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाना चाहते थे। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। कई दिनों तक यह स्थिति बनी रही। इसके बाद कई समाजिक संस्थाओं ने माकड़ोन नगर परिषद से अलग-अलग महापुरुषों की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी। परिषद ने विवाद से बचने के लिए उन्हें अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमा लगाने की अनुमति देने का आश्वासन भी दिया। याचिका में कहा गया कि इस तरह से चौराहे-चौराहे प्रतिमा लग जाएंगी तो यातायात नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।
कोर्ट ने प्रतिमाएं लगाने पर रोक लगाई
याचिकाकर्ता ने इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कुछ नहीं किया गया। इसके बाद जनहित याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ वर्ष 2023 में इस संबंध में स्पष्ट आदेश दे चुकी है। मुख्य पीठ ने चौराहों और सड़कों पर प्रतिमाएं लगाने पर रोक लगाते हुए कहा था कि ऐसे किसी कृत्य की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे यातायात बाधित होता हो। इस स्पष्ट आदेश के बावजूद चौराहों पर प्रतिमा लगाने की अनुमति दे दी जाती है।
वर्तमान में स्थापित प्रतिमाओं पर नहीं पड़ेगा असर
हाई कोर्ट ने तर्क सुनने के बाद याचिका का निराकरण करते हुए आदेश दिया कि मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रमुख सचिव सुनिश्चित करें कि मुख्यपीठ द्वारा वर्ष 2023 में दिए गए आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश के बाद अब प्रदेशभर में चौराहे और सड़कों पर प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक लगेगी। हालांकि इस आदेश का कोई असर वर्तमान में स्थापित प्रतिमाओं पर नहीं पड़ेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले