MP समेत देश की हजारों दवा कंपनियों पर लटकी तलवार, इनको किया जाएगा बंद, केंद्र का सख्त कार्रवाई का आदेश
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड के बाद केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने दवा निर्माण कंपनियों पर सख्ती शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड के बाद केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने दवा निर्माण कंपनियों पर सख्ती शुरू कर दी है। जो दवा कंपनियां बिना मानकों के दवा निर्माण कर रही हैं, उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
इंदौर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड के बाद केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने दवा निर्माण कंपनियों पर सख्ती शुरू कर दी है। सीडीएससीओ ने 7 नवंबर को राज्यों को जारी आदेश में बताया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की गाइडलाइन और भारत सरकार के रिवाइज्ड शेड्यूल एम के पालन के लिए सरकार के पोर्टल पर देशभर की पांच हजार में से केवल 1400 दवा निर्माण कंपनियों ने ही आवेदन दिया है। आवेदन करने वाली कंपनियों को मानकों के अनुरूप अपडेट होने के लिए जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, शेष कंपनियां या तो मानक पर पहले से खरी हैं या फिर वे सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करना चाहतीं।
ड्रग कंट्रोलर जनरल डॉ. राजीवसिंह रघुवंशी ने राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शेष करीब 3600 कंपनियों का तुरंत निरीक्षण किया जाए और दिसंबर तक केंद्र को रिपोर्ट भेजी जाए। जो दवा कंपनियां बिना मानकों के दवा निर्माण कर रही हैं, उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
बाकी राज्यों ने शुरू की कार्रवाई, मध्य प्रदेश में आदेश का इंतजार
केंद्र ने राज्यों के ड्रग कंट्रोलरों से कहा है कि दवा कंपनियों का तुरंत निरीक्षण शुरू करें। जांच के दायरे में उन कंपनियों को लिया जाए जो रिवाइज्ड शेड्यूल एम के पालन के लिए सरकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं हुई हैं।
आदेश के बाद हिमाचल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में निरीक्षण और कार्रवाई शुरू हो गई है, लेकिन मध्य प्रदेश में प्रशासन चुप है। इंदौर के औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से आदेश नहीं मिला है। जब तक भोपाल से ड्रग कंट्रोलर आदेश नहीं देते, तब तक हम अपने स्तर पर निरीक्षण शुरू नहीं कर सकते।
मप्र में आधी कंपनियों पर खतरा
मध्य प्रदेश में करीब 70 दवा कंपनियां हैं। इनमें से बमुश्किल आधी कंपनियों ने पोर्टल पर आवेदन कर समय मांगा है। आवेदन नहीं करने वाली बाकी आधी इकाइयों का यदि अभी निरीक्षण हुआ तो उनमें से ज्यादातर मानकों पर खरी नहीं उतरेंगी और उन्हें उत्पादन बंद करना होगा।
देशभर में कितनी दवा कंपनियां
देश में दवा निर्माण करने वाली करीब दस हजार एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयां मानी जाती हैं। इनमें से आधी लोन लाइसेंस यानी दूसरे ब्रांड के लिए निर्माण करने वाली इकाइयां हैं। शेष करीब पांच हजार खुद निर्माताओं के लाइसेंस हैं। अब इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। दिनेश श्रीवास्तव, राज्य औषधि नियंत्रक “मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। सीडीएससीओ के आदेश और निरीक्षण को लेकर मैं कोई बात नहीं करना चाहता, ना अभी जानकारी दे सकता हूं।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 22 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले