Indore में रिटायर्ड आबकारी अफसर निकला धनकुबेर, पत्नी-बेटे के लॉकर में मिला 80 लाख का सोना, लोकायुक्त ने कसा शिकंजा
रिटायर जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के परिवार के बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।
रिटायर जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के परिवार के बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पलासिया शाखा में स्थित इस लॉकर का संचालन भदौरिया की पत्नी सीमा भदौरिया और बेटे सूर्यांश भदौरिया के नाम से किया जा रहा था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 79 लाख रुपये बताई जा रही है।
रिटायर जिला आबकारी अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा
पत्नी और बेटे के बैंक लाकर से 886 ग्राम सोना हुआ बरामद
जिसकी कीमत आंकी जा रही है 79 लाख 23 हजार से ज्यादा
इंदौर। रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर लोकायुक्त ने शिकंजा कस दिया है। लोकायुक्त ने तीसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए बैंक लाकर से 886 ग्राम सोना बरामद कर लिया। जिसकी 79 लाख 23 हजार से ज्यादा कीमत आंकी जा रही है। लोकायुक्त अभी तक की कार्रवाई में 25 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटा चुकी है।
886 ग्राम वजनी सोने के आभूषण मिले
एसपी (लोकायुक्त) डॉ. राजेश सहाय के अनुसार एजेंसी ने बैंक आफ बड़ौदा (पलासिया) स्थित लॉकर खोला है। इसमें 886 ग्राम वजनी सोने के आभूषण मिले हैं। लाकर धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सीमा भदौरिया और बेटे सूर्यांश के नाम का है। बरामद सोना की कीमत 79 लाख 23 हजार रुपये कीमत बताई गई है। पुलिस ने सूर्यांश और उसकी पत्नी मिनी शुक्ला भदौरिया का एचडीएफसी बैंक और बेटी धर्मेंद्र की बेटी अपूर्वा का कैनरा बैंक (देवासनाका) का खाता फ्रीज करवा रखा है।
बेटे से भी हो रहे हैं कई खुलासे
शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान सूर्यांश की तबियत खराब हो गई और उसने बैंक जाने से इनकार कर दिया। इस कारण लोकायुक्त को कार्रवाई शनिवार तक टालना पड़ी। डीएसपी सुनील तालान के अनुसार सूर्यांश के इस खाते में करीब ढाई लाख रुपये कैश भी जमा है। उधर जांच में पता चला कि प्रिंसेस स्काई पार्क स्थित सातवीं मंजिल पर सूर्यांश की फर्म जेसी वेंचर में भी 27 लाख 50 हजार रुपये निवेश किए गए है। इस फर्म के माध्यम से पौने तीन लाख से ज्यादा जितेंद्र चौधरी को उधार भी दिए थे।
प्रापर्टी में निवेश और शराब माफिया से कनेक्शन की जांच
तीन दिन चली छानबीन में लोकायुक्त ने 25 करोड़ के करीब की चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटा ली मगर लोकायुक्त की नजर प्रोपर्टी में निवेश और शराब माफिया से कनेक्शन पर है। गुजरात सीमा पर पदस्थ रहे भदौरिया ने माफिया से सांठगांठ कर सीधे डिसलरी से शराब के ट्रक निकाले है। प्रोपर्टी में निवेश करने की सूचना भी लोकायुक्त को मिली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले