BRTS की रेलिंग बनी मुसीबत… गफलत में ट्रैफिक सिग्नल में घुसी लग्जरी बस, मची चीख-पुकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रसोमा चौराहे पर रविवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
उदयपुर से भोपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। अशोक ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस (MP 14 ZF 9954) उदयपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। बस चालक प्रतापसिंह चौहान ने बताया कि बीआरटीएस (BRTS) की रेलिंग टूटी होने के कारण उसे रास्ते का सही अंदाजा नहीं लगा और गफलत में बस बीच में लगे ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे। ट्रेवल संचालक ने तुरंत दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

Exit mobile version