पलासिया में सड़क हादसे के घायल की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के पलासिया थाने के समीप हुए एक अन्य हादसे में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान बबलू (पुत्र अर्जुन), निवासी संजीवनी नगर के रूप में हुई है। शनिवार शाम बबलू की बाइक एक अन्य अज्ञात बाइक से टकरा गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस के मुताबिक, जिस बाइक से बबलू की भिड़ंत हुई थी, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Exit mobile version