इंदौर में अवैध संबंधों का खौफनाक अंत, विरोध करने पर ड्राइवर पति ने की पत्नी की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने वाले ड्राइवर को लसूड़िया पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित का एक अन्य महिला से संबंध है। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी संगीता चौहान की उसके पति रमेश चौहान द्वारा हत्या कर दी थी।
इंदौर। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने वाले ड्राइवर को लसूड़िया पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित का एक अन्य महिला से संबंध है। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी संगीता चौहान की उसके पति रमेश चौहान द्वारा हत्या कर दी थी। आरोपित शव छोड़ कर भाग गया था।
अन्य महिला के कारण संगीता से हुआ था विवाद
बेटों द्वारा पुलिस को सूचना दी और रमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार रात पुलिस ने रमेश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने संगीता की हत्या करना स्वीकार लिया। रमेश ने बताया पत्नी सिलाई का काम करती थी। वह वाहन चलाता था। एक अन्य महिला के कारण संगीता से विवाद हुआ था। उसने सिर पर भारी वस्तु से हमला कर संगीता की हत्या कर दी।
पत्नी की हत्या की कोशिश, पति पर केस
बाणगंगा पुलिस ने भागीरथपुरा निवासी सरिता कुमायूं की शिकायत पर पति सोनू उर्फ जितेंद्र कुमायूं के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित ने महिला के गले में चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त सरिता सब्जी काट रही थी। आरोपित ने उस पर अनर्गत आरोप लगाए और सब्जी काटने के चाकू से गले पर वार कर दिया।

Exit mobile version