
नए साल में पुलिस का फोकस सबसे ज्यादा सुरक्षा पर रहेगा। अपराध के 2500 से ज्यादा हॉट स्पॉट पर निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। शुरुआत 500 कैमरों से होगी। ये जनवरी से लगना शुरू होंगे। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक शहर को जल्द ही दो नए थानों की सौगात भी मिलेगी। महालक्ष्मी नगर और सुपर कॉरिडोर पर नए थाने का प्रस्ताव है। चंदन नगर और राऊ में भी क्षेत्र के बंटवारे कर नए थाने की प्रक्रिया अमल में लाई गई है।
थानों में साइबर हेल्प डेस्क, 100 एक्सपर्ट
शहर के 35 थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनेगी। इन्हें 100 से ज्यादा ट्रेंड पुलिसकर्मी संभालेंगे। छोटे विवादों में जनसुनवाई के दौरान निपटारे के लिए ट्रेंड मीडिएटर्स की टीम और एक विशेष डेस्क भी मिलेगी। थानों में माइक्रो बीट सिस्टम को लेकर शुरू की गई व्यवस्था व मॉनिटरिंग के लिए फील्ड के जवान व इन्वेस्टिगेशन के लिए एसआई नियुक्त होंगे।
