
फूटी कोठी चौराहा पर सिक्स लेन फ्लायओवर बनने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यहां से सिग्नल हटा दिए हैं। द्वारकापुरी, हवा बंगला तरफ से महू नाका तरफ जाने वाले और महू नाका से फूटी कोठी तरफ जाने वाले वाहन अब बिना रुके जा रहे हैं। पश्चिमी रिंग रोड का ट्रैफिक ब्रिज से गुजर रहा है। ब्रिज के ठीक नीचे करीब 150 फीट का फ्रंट है, जिसकी वजह से दोनों तरफ से वाहन बिना रुके निकल रहे हैं। फूटी कोठी के बाद अब खजराना को सिग्नल फ्री किया जाना है। यहां पर रोटरी बनाई जाएगी। हालांकि अभी यहां एहतियातन सिग्नल लगे हुए हैं। 35 सेकंड से भी कम समय में सिग्नल पर खड़े वाहन अभी निकल रहे हैं। बंगाली से रोबोट और रोबोट से बंगाली तरफ जाने वाला हैवी ट्रैफिक ब्रिज से गुजर रहा है। इस चौराहे पर ब्रिज बनने से पहले सुबह से शाम तक ट्रैफिक जाम रहता था, जो अब खत्म हो गया है।
