
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये यात्रियों के पास खड़े रहकर या उनके सोने पर मोबाइल व अन्य सामान चुरा लेते थे। रेलवे पुलिस ने इनके कब्जे से आधा दर्जन फोन जब्त किए हैं। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक इनके नाम दिनेश गार्गव ग्राम बांदरखोह नर्मदापुरम और कुदरत अली खजराना हैं। फरियादी प्रदीप सिंह का मोबाइल 26 सितंबर को प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 के बाहर पार्किंग एरिया से चोरी हुआ था। उनकी रिपोर्ट पर जीआरपी ने दिनेश को गिरफ्तार किया है। दूसरी वारदात 20 नवंबर को प्लेटफॉर्म सीएनडब्ल्यू आफिस के सामने हुई थी। इस मामले की जांच में साइबर सेल की मदद से कुदरत अली को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से भी चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
