
सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर मंगलवार को एक चॉकलेट फैक्टरी पर कार्रवाई की गई। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि जोन 18 के वार्ड 51 में पालदा रोड पर 9 बोरों में रखा 500 किलो ग्राम अमानक सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। यहां इंडस्ट्रियल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान चॉकलेट वर्ल्ड लव किड्स, 365 कम्पाउंड में यह सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। इसका उपयोग स्ट्रॉ, लॉलीपॉप, कैंडी पैकेजिंग आदि में किया जा रहा था।
