बिल्डर से 15 लाख की लूट में 2 बदमाश और पकड़ में आए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

2 आरोपियों का दिल्ली में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ था
रेस कोर्स रोड पर बिल्डर सहित तीन लोगों से 15 लाख की लूट करने वाले बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में उनके दो और साथियों की जानकारी मिली है, जो लूटपाट में उनका सहयोग करते थे। पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर को आरएस भंडारी मार्ग पर कमलेश अग्रवाल सहित तीन लोगों से करीबन 15 लाख की लूटकर ये फरार हो गए थे। रविवार को दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी रिंकू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पूछताछ में कुछ और साथियों के बारे में सुराग लगा है।
इस आधार पर दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लूटपाट में शामिल रहे हैं। इन बदमाशों से कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है। इसके साथ ही लूटी गई रकम को लेकर भी पूछताछ हो रही है।

Exit mobile version