इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:खनिज का अवैध परिवहन कर रहे 54 वाहन जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिला प्रशासन ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ नए साल के पहले दिन कार्रवाई की है। बुधवार को रेती मंडी क्षेत्र में ये कार्रवाई की गई। बुधवार को अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के अमले ने राजस्व और पुलिस की टीम के साथ यह कार्रवाई की। टीम ने खनिज परिवहन करने वाली गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान मुरम का अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर और रेत के अवैध परिवहन से संबंधित 53 डंपर सहित कुल 54 वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से शासन को लगभग डेढ़ करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

Exit mobile version