2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत: इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम
इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला।
इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी।
बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है।
कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए।
प्रिंस के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार मूल रूप से गुना का रहने वाला है और दो साल पहले ही काम के सिलसिले में इंदौर आए थे। प्रिंस का एक बड़ा भाई है, जो मूकबधिर है। मंगलवार शाम पुलिस ने एमवाय अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले