12 दिसंबर को नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा रणजीत:4 दिन को होगा आयोजन, इस बार मंदिर प्रबंधन बना रहा दो झांकियां
बाबा रणजीत 12 दिसंबर को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह 5 बजे मंदिर से प्रभातफेरी निकलेगी, जिसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं। इस बार मंदिर प्रबंधन 2 झांकियां भी तैयार कर रहा है।
बाबा रणजीत 12 दिसंबर को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह 5 बजे मंदिर से प्रभातफेरी निकलेगी, जिसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं। इस बार मंदिर प्रबंधन 2 झांकियां भी तैयार कर रहा है। इसमें एक मंदिर में चल रही गतिविधियों से संबंधित रहेगी, जबकि दूसरी रामायण की प्रसंग से संबंधित रहेगी। जो प्रभातफेरी में शामिल होंगी।
आयोजन को लेकर मंदिर के पुजारी व प्रबंधन के लोग पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलेंगे। चार दिन के इस आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो रहा है। मंदिर की परंपरानुसार इस साल भी प्रभातफेरी भव्य रूप में निकलेगी। बाबा रणजीत सुसज्जित रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
9 तारीख से शुरू होगा चार दिनी आयोजन
मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि चार के आयोजन की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। 9 दिसंबर को कलेक्टर ध्वजारोहण कर आयोजन की विधिवत रूप से शुरुआत करेंगे। 10 दिसंबर को मंदिर में दीपोत्सव और भजनसंध्या का आयोजन होगा। जिसमें मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में दीपक लगाए जाएंगे। यहां भक्त अपने घरों से भी दीपक लेकर आते है और मंदिर में लगाते हैं।
साथ ही यहां फूलों की रंगोली बनाई जाएगी। भगवान का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। 11 दिसंबर को बाबा के विग्रह का महाभिषेक किया जाएगा। सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया जाएगा, जिन्हें प्रभातफेरी के बाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। 12 दिसंबर को सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से प्रभातफेरी शुरू होगी।
ये रहेगा प्रभातफेरी का रूट
प्रभातफेरी के रूट की बात करें तो प्रभातफेरी सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो मंदिर से द्रविड़ नगर चौराहा, महू नाका चौराहा से अन्नपूर्णा रोड पर दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा मंदिर से वापस टर्न लेकर नरेंद्र तिवारी मार्ग से होते हुए वापस मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। ये करीब 4 किमी का रास्ता रहेगा।
प्रभातफेरी को ये पूरा रास्ता तय करने में करीब 7 घंटे का समय लगेगा। इसमें करीब 3 लाख से ज्यादा भक्त शामिल होते हैं। जिसके बाद यहां पर 25 हजार भक्तों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन होगा।
2000 भक्त मंडल के सदस्य होंगे शामिल
पं.व्यास ने बताया कि इस आयोजन में सक्रिय रूप से भक्त मंडल के दो हजार सदस्य शामिल होंगे, जो आयोजन की अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालेंगे। इसके अलावा हनुमंत ध्वज पताका के सदस्य आगामी दिनों में मंदिर परिसर में प्रैक्टिस करेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा। रथ को चलाने वाले भी प्रैक्टिस करेंगे।
दो झांकियां तैयार होगी मंदिर पर
इस बार खास आकषर्ण में मंदिर प्रबंधन द्वारा ही दो झांकियां तैयार की जा रही है। जिसे भक्त मंडल के सदस्य ही तैयार करा रहे हैं। पहली झांकी रामायण की थीम पर रहेगी। इसके अलावा दूसरी झांकी में एलईडी लगवाई जाएगी, जिसके माध्यम से मंदिर में चलने वाले सेवा कामों को बताया जाएगा। साथ ही मंदिर में होने विकास कामों को भी इसके माध्यम से बताया जाएगा।
कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे
मंदिर के पुजारी पं.व्यास ने बताया कि आयोजन को लेकर आगामी दिनों में संभवत: बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उसने समय मांगा गया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से भी समय लेंगे और उनसे पुलिस व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।
पं.व्यास ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद उसने आयोजन को लेकर खास मुस्तैदी रखने का आग्रह किया जाएगा। बता दें कि दो साल पहले प्रभातफेरी में एक युवक की हत्या भी हो गई थी, जिसके बाद से मंदिर प्रबंधन इस आयोजन में पुलिस और प्रशासन से ज्यादा सतर्कता बरतने की मांग करता आ रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले