हौसला, संवेदना और सम्मान निजी शोक के बीच कर्तव्य निभाने वाली बूथ लेवल अधिकारी नीलू गौड़ से कलेक्टर श्री वर्मा ने की मुलाकात
सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार की तरह प्रशासन है आपके साथकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अपने कर्तव्यपरायणता से प्रेरक बनी कुमारी नीलू गौड़ से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हौसला बढ़ाया।
सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार की तरह प्रशासन है आपके साथ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अपने कर्तव्यपरायणता से प्रेरक बनी कुमारी नीलू गौड़ से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है। आपने जिस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है, वह अन्य बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।
कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और दृढ़ मनोबल की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़ से मिलने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने बड़ी ग्वालटोली स्थित उनके मतदान केंद्र पर पहुंचें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कुमारी नीलू गौड़ की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार की तरह पूर्ण रूप से उनके साथ है। इस दौरान अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवजीवन विजय पवार, एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार श्री देवेन्द्र कछावा, सुपरवाईजर श्री वी.एम. निनोरे सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कुमारी गौड़ की लगन, कर्मठता और समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो अन्य बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और कर्तव्यपरायण कर्मचारियों की बदौलत ही निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि कुमारी नीलू गौड़ विक्रम अवार्ड प्राप्त सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं और वर्तमान में वाणिज्यिक कर विभाग में सहायक ग्रेड-3 के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्हें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-5 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी के रूप में बड़ी ग्वालटोली में दायित्व सौंपा गया है। अपनी माताजी के निधन के उपरांत भी उन्होंने कर्तव्य के प्रति अद्वितीय निष्ठा प्रदर्शित की। अंतिम संस्कार के तीसरे ही दिन उन्होंने अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्परता के साथ आगे बढ़ाया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नीलू गौड़ द्वारा प्रदर्शित सेवा-भावना और अनुकरणीय कार्यशैली प्रशासन के लिए गौरव का विषय है तथा यह सभी कर्मचारीगणों को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने बड़ी ग्वालटोली स्थित श्रीराम मंदिर परिसर के अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों और मतदाताओं से चर्चा की तथा मतदाता सूची की गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि इस परिसर में 8 मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। लगभग 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में निर्धारित कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने इंदौर जिले में नवाचार के तहत बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिए वॉलेटियर के रूप में नियुक्त विद्यार्थियों से चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले