देश की बात, आपके शहर से
हेलमेट नहीं पहनने से इंदौर में छह महीने में 71 मौतें, 1011 को सिर में गंभीर चोट
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

हेलमेट नहीं पहनने से इंदौर में छह महीने में 71 मौतें, 1011 को सिर में गंभीर चोट

इंदौर में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' अभियान के तहत बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Abhishek Raghuvanshi7 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान के तहत बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीने में हेलमेट नहीं पहनने वाले 71 दो पहिया वाहन चालकों की मौत हो गई और 1011 को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
एक साल में 12 लाख 27 हजार 322 के बने चालान।
शहर के 43 चौराहों पर 385 कैमरे बना रहे चालान।
अब 23 अन्य चौराहों पर कैमरे लगाने की है योजना।
इंदौर। इंदौर शहर में बुधवार को ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान के छठे दिन भी पेट्रोल पंपों पर सख्ती नजर आई। पंपों के बाहर बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों की कतारें नजर आईं। ये चालक दूसरों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाते नजर आए। यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीने में हेलमेट नहीं पहनने वाले 71 दो पहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और 1011 को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शहर के 43 चौराहों पर 385 कैमरों से एक साल में 12 लाख 27 हजार 322 वाहनों के चालान बने। वहीं, एक लाख 40 हजार 913 वाहन चालकों ने चालान की राशि जमा की। तेज रफ्तार वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 35 वर्ष के युवाओं की ज्यादा मौत हो रही है। इससे पहले भी 10 साल में दो बार हेलमेट को लेकर पूर्व कलेक्टरों ने आदेश दिए थे, लेकिन दोनों बार अभियान कुछ ही समय में ठंडा पड़ गया।
इसकी वजह यह है कि ऐसे आदेश का पूरी तरह पालन करवाने के लिए न तो ठोस रणनीति है और न ही सिस्टम। अभी कलेक्टर आशीष सिंह के एक अगस्त को नो हेलमेट-नो पेट्रोल के आदेश के बाद जरूर सख्ती चल रही है। इसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। इसमें उल्लंघन करने पर पेट्रोल पंप संचालक को एक साल की जेल या पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान है।
पांच साल में हेलमेट नहीं लगाने पर बने चालान
वर्ष 2020 में 27,887
वर्ष 2021 में 23,327
वर्ष 2022 में 39,063
वर्ष 2023 में 46,761
वर्ष 2024 में 41,290
वर्ष 2025 में 39,299
पिछले छह महीने में 136 की मौत
नगरीय यातायात इंदौर के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में पैदल चलने वाले 44 की मौत और 263 घायल हुए। साइकिल चलाने वाले पांच की मौत और 27 घायल हुए। पिछले छह महीने में हेलमेट नहीं पहनने वाले 71 दो पहिया वाहन चालकों की मौत हुई जबकि 1011 को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आटो रिक्शा से 27 घायल हुए।
कार, टैक्सी, वैन, एलएमवी से आठ की मौत एवं 88 घायल हुए। ट्रक व लारी से दो की मौत एवं आठ घायल तथा बस से एक की मौत एवं 13 घायल हुए हैं। ई-रिक्शा से चार की मौत एवं 48 घायल हुए। कुछ मिलाकर 1879 व्यक्तियों के साथ सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 136 की मौत और 1500 व्यक्ति घायल हुए।
दुर्घटनाओं में युवाओं की ज्यादा मौतें
शहर में अब स्मार्ट सिटी के तहत इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरों द्वारा 2022 से चालान बनाए जा रहे हैं। इसके पहले आईएलबीडी कैमरों द्वारा चालान बनाए जा रहे थे। आगामी समय में 23 चौराहों पर कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। वाहन चालक अपने और अपने परिवार की चिंता नहीं कर रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 35 वर्ष के युवाओं की ज्यादा मौत हो रही है। युवाओं को सबसे ज्यादा हेलमेट पहनने की जरूरत है, क्योंकि वे वाहन लापरवाही से चलाते हैं। – संतोष कौल, एएसपी, यातायात
युवाओं को हेलमेट पहनने की ज्यादा जरूरत
पिछले दो वर्षों में सबसे ज्यादा ऐसे युवा दो पहिया वाहन चालकों की दुर्घटनाओं में मौतें एवं गंभीर घायल हुए हैं, जिन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। अक्सर देखा गया है कि वे स्वयं की सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति बहुत ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। युवाओं को तेज रफ्तार वाहन चलाते समय हेलमेट का विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए। युवाओं का भविष्य बहुत लंबा है। – हिंदूसिंह मूवेल, एसीपी, यातायात

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑