देश की बात, आपके शहर से
हम सब ने यह ठाना है डेंगू , मलेरिया मिटाना है – इंदौर में मच्छरजनित रोगों में आयी कमी स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में “धन्यवाद इंदौर’’ कार्यक्रम आयोजित
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

हम सब ने यह ठाना है डेंगू , मलेरिया मिटाना है – इंदौर में मच्छरजनित रोगों में आयी कमी स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में “धन्यवाद इंदौर’’ कार्यक्रम आयोजित

मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि को इस बार इंदौर की जनता ने हरा दिया है।

Abhishek Raghuvanshi30 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि को इस बार इंदौर की जनता ने हरा दिया है। शासन – प्रशासन के प्रयासों और जिले की जागरूक जनता के सहयोग के चलते इस बार इंदौर शहर ने डेंगू के प्रकरणों को शतक पूरा नहीं करने दिया। पिछले बार जहां डेंगू के 550 प्रकरण रिपोर्ट हुए थे, वहीं इस वर्ष ये आंकड़ा महज 65 पर रुक गया है। मलेरिया प्रकरण भी कुल 11 रिपोर्ट हुए हैं जिनमें से अधिकांश की माइग्रेशन हिस्ट्री महाराष्ट्र की निकली है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा दुबे ने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को देखते हुए इंदौर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु ’’धन्यवाद इंदौर’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलब्धि के पीछे वातावरणीय और एंटोंमोलॉजिकल कारण भी निश्चित रूप से रहे हैं। वर्षाकाल का परिवर्तित रूटीन, शीतकाल का विलम्बित होना और वातावरण में आद्रता की परिस्थितियों में परिवर्तन भी मुख्य कारण रहे हैं कि इस वर्ष मच्छरजनित बीमारियां कम सामने आई है। इस वर्ष जनवरी से दिसम्बर तक कुल 121267 घरों में लार्वा सर्वे किया गया, जिनमें 626714 कन्टेनरों में से 3073 कन्टेनरों में लार्वा पाया गया, जिन्हें तत्काल विनष्ट कर आम जनता को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि श्री भारत पारिख ने कहा कि इंदौर नगर निगम नागरिक हित के लिए प्रतिबद्ध है। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से फॉगिंग और दवाई छिडकाव का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने जिला मलेरिया कार्यालय की टीम के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य किया है। इस वर्ष नई फॉगिंग मशीन भी शहर की जनता के सौगात के रूप में समर्पित की गई है। आगामी वर्ष में भी डेंगू मलेरिया न फैले इसके लिए सभी संभव प्रयास किये जाएंगे ।
विशेष अतिथि राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश स्तर पर भी डेंगू के प्रकरणों में आश्चर्यजनक कमी देखी गई है, किंतु डेंन वायरस प्रत्येक 3 वर्षों में लौट कर आता है और अति सक्रिय होकर महामारी का रूप ले सकता है। इसलिए हमारी टीम को हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासनी ने कहा कि इस वर्ष शासन स्तर से प्राप्त स्क्वाड और जिला मलेरिया कार्यालय के स्टाफ ने नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जहां भी डेंगू मलेरिया की जानकारी मिली टीम ने एकजुट होकर लार्वा सर्वे, लार्वा विनष्टीकरण और फीवर सर्वे किया है। सभी शासकीय अस्पतालों में दवाइयो का स्टाक उपलब्ध है और सभी की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना – फैमिली हेल्थ इंडिया इंदौर के श्री अवधेष सिंह ने इस अवसर पर बताया कि उनकी टीम के 12 नियमित और 150 अनियमित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को समझाईश दी है। साथ ही लार्वा नष्ट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके चलते डेंगू प्रकरणों में इस वर्ष बड़ी कमी दिखाई दी गई है। एम्बेड की टीम ने मुख्य रूप से शहर की सभी मलीन बस्तियों में पहुंचकर मच्छर रोधी गतिविधियां की है। इस अवसर मानव श्रंखला बनायी गई और गांधी हाल से रीगल चौराहा तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑