सेहत के साथ खिलवाड़… इंदौर में असली घी के नाम पर बेच रहे वनस्पति, रिपोर्ट में खुलासा
इंदौर में असली घी के नाम पर वनस्पति घी बेचने का काम धड़ल्ले से चल रहा है।
इंदौर में असली घी के नाम पर वनस्पति घी बेचने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। पालदा स्थित श्री राम मिल्क फूड डेरी इंडस्ट्रीज से विभिन्न ब्रांड एवं पैकिंग के घी के 10 नमूने लिए गए थे, इनमें से सात सैंपल जांच में फेल पाए गए है।
वनस्पती घी में रहती है ट्रांस फैट की अधिक मात्रा
ऐसे घी के सेवन बढ़ता है हृदय रोग, मधुमेह का खतरा
ब्रांडों के नाम से 700 से 800 रु. प्रति किलो बिक रहा
इंदौर: खानपान के लिए देशभर में प्रसिद्ध इंदौर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। यहां असली घी के नाम पर आम जनता को वनस्पती बेचा रहा है। पालदा स्थित श्री राम मिल्क फूड डेरी इंडस्ट्रीज से विभिन्न ब्रांड एवं पैकिंग के घी के 10 नमूने लिए गए थे, इनमें से सात सैंपल जांच में फेल पाए गए है।
जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि घी में बड़ी मात्रा में वनस्पति मिलाई गई थी। जो खाद्य नियमों का उल्लंघन है, साथ ही आम लोगों की सेहत को भी इससे नुकसान पहुंचता है। यहां फर्म नरेंद्र कुमार गुप्ता की है। वह लंबे समये से इसी प्रकार घी के नाम पर आम लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
बाजारों में 700-800 रुपये प्रति किलो बिक रहा
विशेषज्ञों के मुताबिक वनस्पति को हाइड्रोजन प्रक्रिया के जरिए बनाया जाता है, जिसकी वजह से यह 40 डिग्री तापमान तक पिघलती नहीं है। देखने में यह बिल्कुल घी जैसी लगती है, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा जाता है। इसी धोखे का फायदा उठाकर इसे मदर चाइस सहित अन्य नामी ब्रांडों के नाम से 700 से 800 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा था।
सेहत के लिए हानिकारक होता है वनस्पति
विशेषज्ञों के मुताबिक वनस्पति का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। लंबे समय तक वनस्पति युक्त घी खाने से हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।
कारोबारी सस्ते और हानिकारक पदार्थ मिलाकर ज्यादा मुनाफा कमाने में लगे हैं। घी हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। लेकिन इसमें मिलावट होती है तो यह फायदें की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बेड कालेस्ट्रोल बढ़ता है। यह ह्रदय को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही फैटी लिवर की समस्या भी होती है।
-डॉ. अमन यादव, एमडी, मेडिसिन
बता दें कि शहर में इससे पहले दूध, पनीर, मावा, मिठाइयों और मसालों में मिलावट के मामले सामने आ चुके हैं। ये मिलावटी सामान बड़ों-बच्चों सभी के सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके बच्चों के विकास पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
मिलावट घी से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। मिलावटी घी में केमिकल और हानिकारक तेल मिलाएं जाते हैं, इससे बच्चों की सेहत को भी नुकसान होता है। इसमें सेचुरेटेड फेट मिलाया जाता है। इसके सेवन से बच्चों के विकास पर भी असर पड़ता है।
-डॉ. तरूण गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले