देश की बात, आपके शहर से
सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025

*आमजन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – कलेक्टर श्री शिवम वर्माअंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशलापरवाही मिलने पर दो अधिकारियों को शोकाज नोटिसइंदौर,इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं समय-सीमा पत्रों (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

*आमजन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – कलेक्टर श्री शिवम वर्मा
अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
लापरवाही मिलने पर दो अधिकारियों को शोकाज नोटिस
इंदौर,
इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं समय-सीमा पत्रों (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी शिकायतों और योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, श्रीमती निशा डामोर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के मामलों पर सख्ती
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिनों में निराकरण की गति में ठोस प्रगति लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही बरतने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अपर कलेक्टरों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ विभागों की लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करें।
जनसुनवाई के प्रति अधिकारी रहें गंभीर और संवेदनशील
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी मंच है। सभी अधिकारी जनसुनवाई के दिन अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहें और नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका तत्काल सकारात्मक निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान अन्य बैठकें न की जाएं, ताकि नागरिकों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई जा सकें।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन
बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़ा का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। समयबद्ध कार्यक्रम हो रहें हैं। बैठक में श्री वर्मा ने पखवाड़े के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और यह देखा जाए कि हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचे। साथ ही उन्होंने पखवाड़े के तहत सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने, साफ-सफाई बनाए रखने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
किसानों को समय पर मिले खाद
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने किसानों को वितरित किए जा रहे खाद की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ने सभी एसडीएम को खाद वितरण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो।
स्वास्थ्य सुविधाएं हों मजबूत
कलेक्टर श्री वर्मा ने सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। बताया गया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर भी बड़ी संख्या में आयोजित किए गए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और संसाधनों को मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इंदौर को रैंकिंग में टॉप जिलों में बनाए रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के तहत शासन की रैंकिंग में इंदौर को टॉप जिलों की सूची में बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें, योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑